लोकसभा में हंगामा, विपक्ष की मांग- 'जी राम जी' बिल को स्थायी समिति या जेपीसी को भेजा जाए
नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। लोकसभा में गुरुवार को उस समय भारी हंगामा देखने को मिला, जब केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 'विकसित भारत: गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025' यानी 'विकसित भारत: जी राम जी' बिल पर सरकार का पक्ष रख रहे थे।