शेल कंपनियों को पैसे भेजने से लेकर रिश्वत देने तक, ईडी ने लोन घोटाले पर अनिल अंबानी से पूछे कई सवाल
नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। रिलायंस समूह (आरएएजीए कंपनियों) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनिल अंबानी से मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में 17,000 करोड़ रुपए के बैंक लोन घोटाले को लेकर पूछताछ की।