धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-पहली बार विपक्ष के नेता पर सुप्रीम कोर्ट को करनी पड़ी सख्त टिप्पणी
नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 'चीन के भारत की जमीन को कब्जे में' करने वाली टिप्पणी पर फटकार लगाई। इस पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा पर दिए गए गैर-जिम्मेदाराना बयानों के लिए कड़ी फटकार लगाई। देश के संसदीय इतिहास में यह पहली बार है, जब विपक्ष के नेता पर इस तरह की सख्त टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट को करनी पड़ी है।