दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी : 2028 से सिर्फ इलेक्ट्रिक दोपहिया, 2027 से ई-ऑटो ही होंगे रजिस्टर

IANS | April 11, 2026 9:55 AM

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030' का ड्राफ्ट जारी किया है। चार साल की यह नीति इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को तेजी से बढ़ावा देने, हवा की गुणवत्ता सुधारने और साफ-सुथरे ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करने पर केंद्रित है।

महात्मा फुले की 200वीं जयंती पर संसद भवन में राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत शीर्ष नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

IANS | April 11, 2026 9:54 AM

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। महान समाज सुधारक, शोषितों और वंचितों के प्रखर स्वर महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर समाज में समानता और न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। संसद भवन में भी शनिवार को देश के शीर्ष नेतृत्व ने ज्योतिराव फुले को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

12 अप्रैल का पंचांग : बैशाख कृष्ण की दशमी तिथि, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

IANS | April 11, 2026 9:17 AM

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग के अनुसार ही दिन की शुरुआत और शुभ-अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है। 12 अप्रैल, रविवार को बैशाख मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। यह तिथि 13 अप्रैल की देर रात 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगी।

'महात्मा फुले सिर्फ इतिहास का नाम नहीं, वे भारत के भविष्य के मार्गदर्शक', 200वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख

IANS | April 11, 2026 8:44 AM

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के महान समाज सुधारकों में से एक और पीढ़ियों को दिशा दिखाने वाले महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने कहा कि ज्योतिराव फुले ने अपना पूरा जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के मूल्यों के प्रति समर्पित कर दिया। वे ही थे जिन्होंने महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक लेख में अपने विचार साझा किए।

मध्य प्रदेश का पहला 'गाली मुक्त गांव', नियम तोड़ने पर 500 रुपए का दंड या एक घंटा सफाई

IANS | April 11, 2026 8:29 AM

बुरहानपुर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के बोरसर गांव में एक नया नियम लागू किया गया है, जिसके तहत अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर 500 रुपए का जुर्माना या एक घंटे की गांव में सफाई करनी होगी। यह फैसला ग्राम पंचायत ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करके लिया है। इस नियम की जानकारी देने वाले पोस्टर पूरे गांव में लगाए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य गांव में लोगों के व्यवहार को नियंत्रित करना और विवादों को सुलझाना है।

'मोदी सरकार के संकल्प में सुनाई देती है महात्मा फुले के विचारों की गूंज', 200वीं जयंती पर कई नेताओं ने किया याद

IANS | April 11, 2026 8:04 AM

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। समाज सुधारक, विचारक और नारी शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की शनिवार को 200वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने ज्योतिबा फुले को नमन करते हुए समाज में समानता और न्याय की दिशा में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान को याद किया है।

'आर्टेमिस' शब्द 'टीम' के बिना अधूरा...', एस्ट्रोनॉट्स की चांद से वापसी के बीच नासा ने की मिशन कंट्रोल टीम की सराहना

IANS | April 10, 2026 11:22 PM

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अपने आर्टेमिस II मिशन के दौरान मिशन कंट्रोल सेंटर में काम कर रही टीम झलक दिखाई है। एस्ट्रोनॉट्स चांद के चारों ओर घूमकर पृथ्वी की ओर लौट रहे हैं। इसी बीच नासा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मून मिशन कंट्रोल टीम का आभार जताते हुए सराहना की।

सलाउलिम बांध: सिर्फ समंदर ही नहीं, 'रंगीन सिंक होल' के लिए फेमस है गोवा, शांति और सुकून का मिलता है अनुभव

IANS | April 10, 2026 11:04 PM

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। गोवा का नाम आते ही सबसे पहले बीच और समंदर का नजारा आंखों के सामने आता है, लेकिन गोवा सिर्फ बीच और समंदर की लहरों तक ही सीमित नहीं है।

ईवीएम जांच का आदेश ऐतिहासिक, अब देशभर के संदेह दूर होंगे: कांग्रेस नेता नसीम खान

IANS | April 10, 2026 10:55 PM

मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री नसीम खान ने शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा चांदीवली विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीनों की जांच के आदेश को ऐतिहासिक बताया।

महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन टाइगर' 365 दिन चलता है, चोरी-छिपे नहीं करते: परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक

IANS | April 10, 2026 10:02 PM

मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने शिवसेना के 'ऑपरेशन टाइगर' को लेकर शुक्रवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि उनका ऑपरेशन टाइगर 365 दिन चलता रहता है। अगर कोई व्यक्ति स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे या उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की विचारधारा को मानता है और उनके साथ आना चाहता है तो उसे मना नहीं किया जाएगा, लेकिन सब कुछ खुलेआम और पारदर्शी तरीके से होगा।