मुख्यमंत्री योगी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के समर्थन में की रैली, कांग्रेस-राजद पर साधा निशाना
लखीसराय, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत लखीसराय में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार में जंगलराज और गुंडाराज की वापसी नहीं होने देंगे। एनडीए ही सुशासन और विकास की गारंटी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास और सुशासन की नई मिसाल कायम की है।