IANS
|
August 5, 2025 5:29 PM
नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। वन्यजीव विशेषज्ञ और पर्यावरणविद् रॉबिन बनर्जी वह शख्सियत थे, जिन्होंने न सिर्फ काजीरंगा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई, बल्कि अपने जीवन को पूरी तरह प्रकृति और वन्यजीवों को समर्पित कर दिया। असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाले एक सींग वाले गैंडे की प्रसिद्धि सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में है। बहुत कम लोग जानते हैं कि रॉबिन बनर्जी के प्रयासों से ही दुनिया ने असम के एक सींग वाले गैंडे को टेलीविजन पर देखा। हर साल 6 अगस्त को रॉबिन बनर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया जाता है।