इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट को लेकर विशेषज्ञों की राय

IANS | February 17, 2026 4:08 PM

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। इंडिया एआई-इम्पैक्ट समिट का आगाज 16 फरवरी से हो चुका है। समिट में शामिल होने के लिए दुनिया के अलग-अलग देशों से नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। वहीं समिट को लेकर बिजनेसमैन, तकनीकी जानकार और विशेषज्ञों का बयान भी सामने आ रहा है।

यादों में हलीम : पर्दे के पीछे के असली उस्ताद, जिनकी धुन पर 'मधुबन में राधिका' ने किया नृत्य

IANS | February 17, 2026 4:03 PM

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। अक्सर जब हम भारतीय शास्त्रीय संगीत और सितार की बात करते हैं, तो हमारे जहन में पंडित रवि शंकर और उस्ताद विलायत खां के नाम पहले आते हैं। लेकिन, 20वीं सदी के संगीत के आकाश में एक 'सितार त्रयी' थी, जिसका तीसरा और सबसे प्रयोगात्मक कोना अब्दुल हलीम जाफर खां थे।

एआई से बदलेगा शिक्षा का स्वरूप, सशक्त होगी नई पीढ़ी

IANS | February 17, 2026 3:54 PM

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का आज दूसरा दिन है। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि देश की नई पीढ़ी को एआई-सक्षम शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित इस एआई इम्पैक्ट समिट ने युवाओं के भीतर नई ऊर्जा और उत्साह पैदा किया है और बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और विशेषज्ञ इस समिट में भाग ले रहे हैं।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं, ज्योतिषाचार्य ने दी विशेष सलाह

IANS | February 17, 2026 3:47 PM

अयोध्या, 17 फरवरी (आईएएनएस)। इस साल का पहला सूर्यग्रहण मंगलवार को लगा। इस सूर्यग्रहण का समय है, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर और शाम 7 बजकर 57 मिनट तक। यह शाम करीब 5 बजकर 42 मिनट के आसपास चरम पर रहेगा।

स्पेस में घूमता 'लाइट हाउस' है रहस्यमयी तारा 'पल्सर', सेकंड में लगाता है सैकड़ों चक्कर

IANS | February 17, 2026 3:44 PM

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। आजकल सोशल मीडिया पर पल्सर नाम का न्यूट्रॉन तारा छाया हुआ है, जो सेकंड भर में सैकड़ों बार चक्कर काटता है। तेजी से घूमने के साथ ही तेज आवाज भी निकालता है और इसमें गजब की चुंबकीय शक्ति पाई गई। ऐसे में नासा ने इसके बारे में जानकारी दी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शिक्षा में लागू करने की रूपरेखा, उद्योग व स्टार्टअप्स भी शामिल

IANS | February 17, 2026 3:38 PM

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को शिक्षा में लागू करने की रूपरेखा तैयार की है। इसके लिए शिक्षा जगत, उद्योग और स्टार्टअप्स के साथ भी व्यापक विचार विमर्श किया गया है। स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सदुपयोग पर मंगलवार को भी शिक्षा मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किया।

आतंकवाद, तस्करी, समुद्री डकैती पर नौसेना का मैरीटाइम कॉन्क्लेव, 14 देश होंगे शामिल

IANS | February 17, 2026 3:34 PM

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय सेना 21 फरवरी को गोवा नेवल वॉर कॉलेज में ‘गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव–2026’ करने जा रही है। इसमें समुद्री आतंकवाद, तस्करी, समुद्री डकैती, अवैध प्रवासन और साइबर खतरों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी इसकी मेजबानी करेंगे।

कोडिंग अब टेक प्रोफेशनल्स का मुख्य काम नहीं रहेगा: इंफोसिस के नन्दन नीलेकणि

IANS | February 17, 2026 3:33 PM

बेंगलुरु, 17 फरवरी (आईएएनएस)। इंफोसिस के सह-संस्थापक और चेयरमैन नन्दन नीलेकणि ने मंगलवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सॉफ्टवेयर बनाने और उसे लागू करने के तरीके को पूरी तरह बदल देगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कोड लिखना टेक्नोलॉजी पेशेवरों का मुख्य काम नहीं रहेगा।

इंडिया एआई-इम्पैक्ट समिट : दिल्ली पहुंचे बोलीवियाई उपराष्ट्रपति, ऑस्ट्रेलिया से सहायक मंत्री होंगे शामिल

IANS | February 17, 2026 3:15 PM

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। 'इंडिया एआई-इम्पैक्ट समिट- 2026' में शामिल होने वाले विदेशी नेताओं के भारत आने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बोलीविया के उपराष्ट्रपति कैप्टन एडमन लारा भी भारत पहुंचे हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया से विज्ञान तकनीक और डिजिटल इकॉनमी के सहायक मंत्री डॉ. एंड्रयू चार्लटन एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए भारत आएंगे।

ग्लोबल इकोनॉमिक कोऑपरेशन समिट: एस जयशंकर ने कहा- भारत की जन केंद्रित नीतियां उसे भरोसेमंद बनाती हैं

IANS | February 17, 2026 3:06 PM

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुश्किल दौर में भारत के ताकतवर बनने के संकल्प को ग्लोबल इकोनॉमिक कोऑपरेशन समिट में रेखांकित किया। ये शिखर सम्मेलन 17-19 फरवरी तक मुंबई में आयोजित किया गया है। इसमें विकसित और विकासशील देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।