बिहार : 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत लाभार्थियों को आर्थिक मदद, सरकार का जताया आभार
बेगूसराय, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत शुक्रवार को लाभार्थी महिलाओं को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद करके उन्हें प्रेरित करना है। योजना के तहत पैसे पाकर लाभार्थियों ने खुशी जताई और सरकार का आभार जताया।