जम्मू-कश्मीर: राजौरी के कालाकोट में बदली तस्वीर, बीआरओ की मेहनत से लोगों की वर्षों की परेशानी हुई दूर
राजौरी, 6 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिला राजौरी के कालाकोट में लोगों को वर्षों की समस्या से निजात मिली है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने कालाकोट उपखंड के बल्लि क्षेत्र में जर्जर सड़क पर ब्लैकटॉपिंग का काम शुरू किया है, जिसका मकसद डिफेंस कनेक्टिविटी को मजबूत करना और ग्रामीण बुनियादी ढांचे में सुधार करना है। इससे स्थानीय लोगों में खुशी देखी जा रही है।