तेजस मार्क-1ए को लेकर अप्रैल के आखिरी हफ्ते में आईएएफ और एचएएल के बीच बड़ी बैठक, डिलीवरी को लेकर साफ होगी तस्वीर

IANS | April 1, 2026 8:54 PM

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। तेजस मार्क 1ए का इंतज़ार भारतीय वायुसेना बड़ी शिद्दत से कर रही है। डिलीवरी की डेडलाइन कई बार मिस हो चुकी है, लेकिन अप्रैल के आखिरी हफ्ते में तेजस मार्क 1ए की डिलीवरी को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना और तेजस निर्माता एचएएल के बीच एक अहम बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में तेजस मार्क 1ए के मेजर, माइनर और अनिवार्य ऑपरेशनल जरूरतों की प्रगति पर चर्चा की जाएगी।

400 साल पुराना देवरिया का सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, यहां भक्तों की हर मुराद होती है पूरी

IANS | April 1, 2026 8:48 PM

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएमएस)। सनातन धर्म में हनुमान जन्मोत्सव एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जो हर साल चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार गुरुवार को पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस शुभ दिन अधिकांश हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रहेगी, जहां विशेष पूजा, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।

खोले के हनुमान जी: यहां लेटी हुई अवस्था में भक्तों के कष्ट हरते हैं बालाजी, हनुमान जन्मोत्सव पर चढ़ता है विशेष चोला

IANS | April 1, 2026 8:44 PM

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। 2 अप्रैल को देशभर में हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार धूमधाम से मनाया जाने वाला है। प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में जन्मोत्सव को लेकर खास तैयारी भी शुरू हो चुकी है, लेकिन क्या आप ऐसे मंदिर के बारे में जानते हैं, जिसकी खोज उनके परम भक्त ने की थी।

जनगणना 2027 की शुरुआत, पीएम मोदी ने पूरी की स्व-गणना; पहली बार पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया

IANS | April 1, 2026 8:40 PM

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जनगणना 2027 के लिए अपना स्व-गणना कार्य पूरा कर लिया, जिसके साथ ही भारत की पहली पूरी तरह से डिजिटल जनगणना प्रक्रिया के पहले चरण की शुरुआत हो गई। इस संबंध में उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर जानकारी साझा की।

पीआईबी की एफसीयू ने 2,900 से अधिक फैक्‍ट चेक जारी किए, फर्जी सूचनाओं पर लगी लगाम

IANS | April 1, 2026 7:01 PM

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के अंतर्गत फैक्ट चेक यूनिट (एफसीयू) ने अब तक कुल 2,913 फैक्ट-चेक पब्लिक किए हैं और इससे फर्जी सूचनाओं के प्रसार पर लगाम लगाने में मदद मिली है। जानकारी सरकार की ओर से बुधवार को दी गई।

दिल्ली हाईकोर्ट में ओथ कमिश्नर बनने का गोल्डन चांस, 10 अप्रैल तक करें आवेदन

IANS | April 1, 2026 6:52 PM

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के लाखों युवाओं का सपना हाईकोर्ट में नौकरी करने का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने ओथ कमिश्नर के कुल 13 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर विस्फोट, जांच में जुटी पुलिस

IANS | April 1, 2026 6:46 PM

चंडीगढ़, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर धमाका हुआ है। धमाके के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

देश में ईंधन की कोई कमी नहीं, एलपीजी का भी पर्याप्त भंडार उपलब्ध : केंद्र

IANS | April 1, 2026 6:37 PM

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और अगले दो महीनों तक कच्चे तेल की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। यह जानकारी केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को दी गई।

भारत के पास आने वाले बुआई सीजन के लिए बीजों का पर्याप्त भंडार मौजूद : केंद्र

IANS | April 1, 2026 5:56 PM

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि आने वाले खरीफ सीजन के लिए भारत के पास बीजों का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

राज्यसभा में सीएपीएफ विधेयक 2026 पारित, विपक्ष ने किया वॉकआउट

IANS | April 1, 2026 5:55 PM

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्यसभा में बुधवार को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 पारित हो गया। वहीं, विपक्ष ने विधेयक को सिलेक्ट कमेटी के पास भेजने की मांग की और सदन से वॉकआउट किया। इससे पहले सदन में विधेयक पर हुई चर्चा व विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि यह विधेयक संघीय ढांचे और संविधान की भावना के विरुद्ध नहीं है। यह संघीय ढांचे को और मजबूत करता है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल राज्यों में पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय में कार्य करते हैं।