बंगाल एग्जिट पोल: टीएमसी और भाजपा में कांटे की टक्कर, जानें किसकी बनेगी सरकार?
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कुल 294 सीटों पर दो चरणों में वोट डाले गए। पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को और दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान हुआ। मतगणना 4 मई को होगी। इस बीच दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं।