एफटीए से भारत-यूके के बीच नए व्यापार युग की शुरुआत, 'जीरो टैरिफ' से निर्यातकों को फायदा

IANS | July 15, 2026 9:32 PM

नई द‍िल्‍ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (एफटीए) को दोनों देशों के कारोबारी रिश्तों में एक अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। इस समझौते से कपड़ा, आयुर्वेद, कृषि, प्रोसेस्ड फूड, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, रत्न-आभूषण और हस्तशिल्प जैसे कई क्षेत्रों को बड़ी उम्मीदें हैं।

गुजरात: सीएम भूपेंद्र पटेल सोमनाथ मंदिर में 'स्वाभिमान पर्व' की विशेष महापूजा करेंगे

IANS | July 15, 2026 9:17 PM

गांधीनगर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अपने 65वें जन्मदिन के अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमनाथ महादेव की पूजा की और एक संकल्प लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के अंतर्गत विशेष महापूजा के लिए पंजीकरण कराया।

गंगा किनारे बनने वाले 6-लेन अत्याधुनिक कॉरिडोर से काशी में कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

IANS | July 15, 2026 8:30 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार ने वाराणसी में गंगा नदी के किनारे अत्याधुनिक छह-लेन कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना बताते हुए कहा कि इससे शहर के प्रमुख धार्मिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी, ट्रैफिक जाम कम होगा और पूर्वांचल के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

मिजोरम के ईएमआरएस न्गोपा ने जोनल यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता जीती, नेशनल फाइनल में बनाई जगह

IANS | July 15, 2026 8:16 PM

आइजोल, 15 जुलाई (आईएएनएस)। एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल (ईएमआरएस), न्गोपा ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित पहली राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता के जोन-आई चरण का खिताब जीतकर मिजोरम को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ स्कूल ने प्रतियोगिता के राष्ट्रीय फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

भारत-यूके सीईटीए से आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती, व्यापार और रोजगार बढ़ने की उम्मीद: ब्रिटिश उप उच्चायुक्त

IANS | July 15, 2026 8:12 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) बुधवार से लागू हो गया। अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने इसे दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई मजबूती देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है। उनका कहना है कि इस समझौते से द्विपक्षीय व्यापार बढ़ेगा और दोनों देशों के कारोबारियों के लिए नए अवसर खुलेंगे।

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के लागू होने से भारतीय रत्नों और आभूषणों के निर्यात को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: इंडस्ट्री लीडर्स

IANS | July 15, 2026 7:55 PM

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत-यूनाइटेड किंगडम मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लागू होने पर इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अध्यक्ष पृथ्वीराज कोठारी ने कहा कि इस समझौते के लागू होने से आभूषण, हीरे के आभूषण, प्रयोगशाला में उत्पादित हीरे के आभूषण, पॉलिश किए गए हीरे और अन्य कीमती पत्थरों से बने उत्पादों के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है क्योंकि यह समझौता इन उत्पादों पर टैक्स का बोझ कम करता है।

भारत और यूके व्यापार समझौता: हैदराबाद और अहमदाबाद से यूके के लिए पहली निर्यात खेप रवाना

IANS | July 15, 2026 7:32 PM

नई द‍िल्‍ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (सीईटीए) लागू होने के मौके पर बुधवार को हैदराबाद और अहमदाबाद से यूनाइटेड किंगडम (यूके) के लिए पहली निर्यात खेप को रवाना क‍िया गया।

उत्तर प्रदेश में रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय पर चलेगा बुलडोजर

IANS | July 15, 2026 7:21 PM

लखनऊ, 15 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण और भू-उपयोग नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परिसर में बिना नक्शे की स्वीकृति के निर्मित भवनों के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27(1) के तहत की गई है।

भारत-यूके व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग के लिए निर्यात और प्रौद्योगिकी के नए अवसर खुलेंगे: उद्योग संगठन

IANS | July 15, 2026 7:00 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता बुधवार से लागू हो गया। उद्योग जगत के प्रमुख संगठनों का कहना है कि यह समझौता भारतीय निर्यातकों के लिए नए अवसर खोलेगा, प्रौद्योगिकी साझेदारी को मजबूत करेगा और वैश्विक बाजार में भारतीय उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

अपने जन्मदिन के अवसर पर भी सरकारी कामकाज में व्यस्त रहे सीएम भूपेंद्र पटेल

IANS | July 15, 2026 6:57 PM

गांधीनगर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। जन-कल्याण और समर्पित जनसेवा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की व्यापक सराहना की जाती है।