पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन, बच्चों से मिले, गूंजे 'हर हर महादेव' के जयकारे

IANS | April 29, 2026 10:36 AM

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। 'डमरू' और 'शंखनाद' की गूंज के बीच मंदिर पहुंचने पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

'ये धर्मेंद्र और अमिताभ की नकल कर रहा है,' जब पहली ही फिल्म के सेट पर ऋषि कपूर को मिली थी बड़ी सीख

IANS | April 29, 2026 9:51 AM

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। कपूर खानदान ने चार पीढ़ियों से दर्शकों को एंटरटेन किया है और आज भी कर रही है। इसी खानदान ने बहुमुखी प्रतिभा के धनी फिल्म निर्माता और एक्टर निकले, लेकिन ऋषि कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने गए।

भक्तिमय हुई शिव की नगरी: बरेका से विश्वनाथ मंदिर तक भव्य स्वागत, प्रधानमंत्री के लिए सजी काशी

IANS | April 29, 2026 8:56 AM

वाराणसी, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी दौरे का आज दूसरा दिन है। इस अवसर पर उनका कार्यक्रम धार्मिक आस्था और जनसंपर्क से जुड़ा हुआ है। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री बरेका गेस्ट हाउस से निकलकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन करेंगे।

30 अप्रैल का पंचांग: नरसिंह जयंती के साथ लगेगा भद्रा का साया, रवि योग के भी शुभ संकेत

IANS | April 29, 2026 8:41 AM

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। हर दिन का अपना महत्व और शुभ मुहूर्त होता है। तिथि और मुहूर्त के हिसाब से हिंदू धर्म में शुभ कार्य की शुरुआत होती है। 30 अप्रैल का दिन बेहद खास है क्योंकि गुरुवार को नरसिंह जयंती और छिन्नमस्ता जयंती है।

बंगाल चुनाव: मतदाताओं से अमित शाह की अपील- 'भय, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के शासन से मुक्ति के लिए करें वोट'

IANS | April 29, 2026 7:57 AM

नई दिल्ली/कोलकाता, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग की बीच मतदाताओं से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि बंगाल को भय, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के शासन से मुक्त करने के लिए महिलाएं और युवा अधिक से अधिक मतदान करें।

हाईकोर्ट जॉब्‍स: पटना में जिला जज के 8 पद, 15 मई तक आवेदन का मौका

IANS | April 28, 2026 10:12 PM

पटना, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। हाईकोर्ट में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। पटना हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जज (जिला न्यायाधीश) के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए इच्‍छुक उम्‍मीदवार 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

इंटर्नशिप अलर्ट: एनआईटी सिलचर में 36 इंटर्न पद, 30 अप्रैल तक करें अप्लाई

IANS | April 28, 2026 9:56 PM

दिसपुर, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। इंटर्नशिप आवेदन के लिए अब कुछ दिन ही शेष हैं। इसके लिए इच्‍छुक उम्‍मीदवार के पास गुरुवार यानी 30 अप्रैल तक आवेदन का मौका है।

जॉब अलर्ट: पटना हाईकोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती, दो दिन में बंद होंगे आवेदन फॉर्म

IANS | April 28, 2026 9:51 PM

पटना, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पटना हाईकोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट के 53 पदों के लिए आवेदन मांगा है। इन पदों पर अप्‍लाई करने के लिए मात्र दो दिन शेष बचे हैं। इच्‍छुक उम्‍मीदवार गुरुवार यानी 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार हाईकोर्ट में नौकरी करने की ख्वाहिश रखते हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी गई है।

वर्ल्ड आईपी डे पर पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान, खेल से जुड़े आईपी रजिस्ट्रेशन पर 3 साल तक कोई शुल्क नहीं

IANS | April 28, 2026 8:51 PM

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को एक बड़ी घोषणा की कि खेल से संबंधित सभी बौद्धिक संपदा (आईपी) रजिस्ट्रेशन, जिनमें ट्रेडमार्क, कॉपीराइट, पेटेंट, डिजाइन, पारंपरिक ज्ञान और जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) शामिल हैं, तीन साल की अवधि के लिए शुल्क मुक्त होंगे, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। यह घोषणा केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस समारोह को संबोधित करते हुए की, जिसका विषय था 'आईपी और खेल: तैयार, शुरू, नवाचार!'

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से खुलेंगी नई संभावनाएं, एक्सपोर्ट और निवेश को मिलेगा बढ़ावा: पीयूष गोयल

IANS | April 28, 2026 8:22 PM

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह समझौता केवल वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे कई नए क्षेत्रों में अपार संभावनाएं खुलेंगी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत भारत से न्यूजीलैंड जाने वाले अधिकांश उत्पादों पर अब शून्य (जीरो) शुल्क लगेगा, जिससे भारतीय निर्यात को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।