देश में मार्च में क्रेडिट कार्ड खर्च 24 प्रतिशत बढ़कर 2,194 अरब रुपए हुआ: रिपोर्ट

IANS | April 28, 2026 7:33 PM

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मार्च में क्रेडिट कार्ड से होने वाला खर्च 24 प्रतिशत बढ़कर 2,194 अरब रुपए हो गया। यह बढ़ोतरी मौसमी कारणों और पिछले कम आधार की वजह से हुई है, हालांकि अब उपभोग की वृद्धि सामान्य होती दिख रही है।

पटना : बिहटा में एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर शुरू, लाभार्थी बोले- 'अब रोजगार और आय में बढ़ोतरी तय'

IANS | April 28, 2026 7:29 PM

बिहटा, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के साथ एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) टेक्नोलॉजी सेंटर का उद्घाटन किया। इन सेंटरों का मुख्य उद्देश्य तकनीकी शिक्षा का विस्तार करना, युवाओं को आधुनिक कौशल प्रदान करना, नए रोजगार के अवसर पैदा करना और बिहार में निवेश आकर्षित करना है।

केंद्र सरकार दक्षिण भारत के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: अश्विनी वैष्णव

IANS | April 28, 2026 7:06 PM

विशाखापट्टनम, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार दक्षिण भारत के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सीएम प्रेम सिंह तमांग ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ को बताया सिक्किम का संकल्प

IANS | April 28, 2026 7:01 PM

गंगटोक, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य दौरे पर पूरे सिक्किम की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पीएम मोदी के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद सिक्किम आने और राज्य के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की तारीफ की।

निकाय चुनाव जीत पर पीएम मोदी बोले, गुजरात ने फिर चुना विकास और सुशासन

IANS | April 28, 2026 6:55 PM

अहमदाबाद, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रचंड जीत दर्ज की है। राज्य के सभी 15 नगर निगमों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। इसके साथ ही नगरपालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों में भी पार्टी ने मजबूत बढ़त हासिल की है।

पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा आश्वासन: नहीं बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

IANS | April 28, 2026 6:36 PM

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजार पर असर पड़ा है, लेकिन सरकार ने लोगों की चिंता कम करने की कोशिश की है।

'महिला आरक्षण लागू करके रहेंगे', काशी में नारी शक्ति से पीएम मोदी का वादा

IANS | April 28, 2026 6:20 PM

वाराणसी, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी में आयोजित 'महिला सम्मेलन' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया।

'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर पीएम मोदी का संबोधन, महिलाओं में दिखा उत्साह

IANS | April 28, 2026 6:00 PM

वाराणसी, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलावार को 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभिवादन जनसभा' को संबोधित किया। प्रधानमंत्री को देखने और सुनने के लिए नारी शक्ति बेहद उत्साहित नजर आईं। भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए स्थल पर फव्वारे और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के भी लोग पहुंचे थे।

महिला आरक्षण के लिए पीएम मोदी ने किए प्रयास, विपक्ष ने रची साजिश : सीएम योगी

IANS | April 28, 2026 5:49 PM

वाराणसी, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया तथा ‘महिला सम्मेलन’ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार भी किया।

राष्ट्रपति मुर्मु के स्वागत में राजभवन में भव्य आयोजन, पांच दिन के शिमला दौरे पर कई कार्यक्रम

IANS | April 28, 2026 5:41 PM

शिमला, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हिमाचल प्रदेश प्रवास के तहत मंगलवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल लोक भवन में उनके सम्मान में स्वागत भोज का आयोजन करेंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रपति के पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन दौरे का हिस्सा है।