दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, सीएम रेखा गुप्ता ने मॉडल टाउन में किया पौधरोपण

IANS | July 13, 2026 3:14 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को शहर में बड़े पैमाने पर चल रहे पौधरोपण अभियान के तहत मॉडल टाउन इलाके में एक पौधा लगाकर 70 लाख पौधे लगाने के महत्वाकांक्षी अभियान में हिस्सा लिया। इस अभियान का मकसद राष्ट्रीय राजधानी में हरियाली का दायरा बढ़ाना है।

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चार वाहनों की टक्कर, 18 अमरनाथ यात्री हुए घायल

IANS | July 13, 2026 3:02 PM

जम्मू, 13 जुलाई (आईएएनएस)। रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रा के 18 यात्री घायल हो गए हैं।

इलाज के साथ रोकथाम पर भी सरकार का जोर, स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा भारत : राजनाथ सिंह

IANS | July 13, 2026 2:19 PM

लखनऊ, 13 जुलाई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के दीक्षांत समारोह में कहा कि सरकार का ध्यान केवल बीमारियों के इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी रोकथाम पर भी समान रूप से केंद्रित है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था अधिक आत्मनिर्भर, सुलभ, किफायती, आधुनिक और जन-केंद्रित बनी है तथा चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में अभूतपूर्व प्रगति हुई है।

एनपीसीआईएल-केकेएनपीपी भर्ती 2026: स्टाइपेंडरी ट्रेनी/टेक्नीशियन के 255 पदों पर वैकेंसी, 15 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

IANS | July 13, 2026 1:51 PM

चेन्नई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में स्थित देश का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा केंद्र, न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) का कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट (केकेएनपीपी) ने श्रेणी-II के तहत स्टाइपेंडरी ट्रेनी/टेक्नीशियन (एसटी/टीएन) के कुल 255 पदों पर योग्य नागरिकों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

झारखंडः गुमला में पंचायत ने बच्ची से दुष्कर्म का मामला दबाकर आरोपी से वसूला जुर्माना और कर ली शराब-मटन की पार्टी

IANS | July 13, 2026 1:39 PM

गुमला, 13 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित पलमा गांव में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना के बाद गांव की पंचायत ने मामले को रफा-दफा करने के लिए आरोपी से तत्काल 20 हजार का जुर्माना वसूला और इससे शराब एवं मटन पार्टी की।

अयोध्या राम मंदिर दान प्रकरण : सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, एसआईटी से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

IANS | July 13, 2026 1:20 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकारों को भी नोटिस जारी किया गया है। वहीं, कोर्ट ने मामले की जांच कर रही उत्तर प्रदेश एसआईटी को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

भारत में कतर के पूर्व अमीर खलीफा अल थानी के निधन पर शोक, नई दिल्ली, केरल और मुंबई में आधा झुका तिरंगा

IANS | July 13, 2026 12:24 PM

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र ने सोमवार को देश के अन्य राज्यों के साथ कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक मनाया। शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी का रविवार को निधन हो गया था, जिसके बाद भारत सरकार ने सोमवार को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस पर सरकार कराएगी ऑनलाइन प्रतियोगिताएं, देशवासियों को किया आमंत्रित

IANS | July 13, 2026 11:31 AM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देशव्यापी ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सरकार ने आम नागरिकों को 'सेवा और निष्ठा की गौरवशाली विरासत' थीम पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज, शॉर्ट वीडियो प्रतियोगिता और नागरिक प्रतिज्ञा अभियान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

पीयूष गोयल स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड का करेंगे दौरा; भारत-ईयू के बीच संबंध होंगे मजबूत

IANS | July 13, 2026 10:54 AM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के स्पेन,बेल्जियम और फिनलैंड के आधिकारिक दौरे की शुरुआत सोमवार से हो रही है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

लखनऊ: योगी सरकार ने 182 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले, ध्रुव शुक्ला को एसडीएम गाजीपुर बनाया गया

IANS | July 13, 2026 9:18 AM

लखनऊ, 13 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने बीती रात 182 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। सरकार की ओर से कई जिलों के पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।