बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी का संदेश, 'अब भय नहीं भरोसा चाहिए, अब भाजपा चाहिए'
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के लिए सोमवार शाम पांच बजे प्रचार समाप्त हो गया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता के नाम खुले पत्र के साथ एक ऑडियो जारी किया।