प्रधानमंत्री मोदी ने पोरबंदर में आयोजित माधवपुर मेले के लिए दी शुभकामनाएं, बताया 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की मिसाल

IANS | March 29, 2026 9:54 AM

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उत्सव विविध परंपराओं को एक साथ लाता है, जो 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को दर्शाता है।

सोम प्रदोष : महादेव-माता पार्वती की आराधना का सर्वोत्तम दिन, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

IANS | March 29, 2026 8:53 AM

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती को प्रदोष तिथि सर्व प्रिय है। 30 मार्च को सोम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। यह व्रत भगवान शिव (महादेव) और माता पार्वती की आराधना को समर्पित है। प्रदोष काल में शिव-पार्वती की पूजा विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है।

देशभर में धर्म सम्मेलनों से समाज में एकता और राष्ट्र सेवा की भावना मजबूत होगी: दत्तात्रेय होसबोले

IANS | March 28, 2026 11:56 PM

धर्मशाला, 28 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने शनिवार को कहा कि पूरे देश में धर्म के सही अर्थ और कर्तव्यों के बारे में जागरूकता फैलाने और लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से विभिन्न धर्म सम्मेलन, स्वधर्म सम्मेलन और हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।

'मटके' में छिपा सेहत का भी राज, गर्मियों में वरदान से कम नहीं मिट्टी के बर्तन

IANS | March 28, 2026 9:30 PM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। गर्मी, लू और उमस के इस मौसम में ठंडे पानी की तलब हर किसी को सताने लगी है। ज्यादातर लोग राहत के लिए फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई बार इससे गला खराब हो जाता है या पेट संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में मिट्टी से बने मटका या घड़े का पानी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

गर्मी में क्यों जरूरी है सौंफ का सेवन? जानिए इसके जबरदस्त फायदे

IANS | March 28, 2026 8:01 PM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही पेट की गर्मी, गैस, सूजन और अपच की शिकायतें बढ़ जाती हैं। ऐसे में जरूरी नहीं कि हर बार डॉक्टर के यहां जाएं और दवा का सेवन करें। रसोई में रखी सौंफ पेट की गर्मी शांत करने का सबसे आसान और प्रभावी घरेलू उपाय है।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़ से निपटने के लिए एआई कैमरे और 'वॉर रूम', विज्ञापनों को लेकर भी सख्त नीति: अश्विनी वैष्णव

IANS | March 28, 2026 7:39 PM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए कई नए कदम उठाए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया, एक्सेस कंट्रोल सिस्टम और बेहतर निगरानी जैसी व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं।

मध्य पूर्व संकट से हैंडीक्राफ्ट और आम के कारोबार पर पड़ा असर, निर्यात प्रभावित: विशेषज्ञ

IANS | March 28, 2026 7:31 PM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में जारी तनाव का असर भारत के निर्यात पर साफ दिखाई देने लगा है। विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले कुछ समय में हैंडीक्राफ्ट, आम जैसे विभिन्न कारोबार पर इसका असर देखने को मिला है। हालांकि अब स्थिति पहले से सुधर रही है और सरकार इस दिशा में लगातार प्रयासरत है।

गुजरात वैकल्पिक ऊर्जा के इस्तेमाल में बन रहा आत्मनिर्भर, 250 छात्राओं का संस्थान बना बायोगैस का सफल मॉडल

IANS | March 28, 2026 7:25 PM

गांधीनगर, 28 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व में गुजरात वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पूरे राज्य में संस्थान खाना पकाने के लिए एक टिकाऊ ईंधन के तौर पर बायोगैस को तेजी से अपना रहे हैं।

गुजरात: सीएम भूपेंद्र पटेल की समीक्षा बैठक, राज्य में पेट्रोल-डीजल और गैस की पर्याप्त आपूर्ति

IANS | March 28, 2026 7:07 PM

गांधीनगर, 28 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात के गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में राज्य में पेट्रोल, डीजल, गैस और अन्य जरूरी चीजों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और लोगों तक उन्हें आसानी से पहुंचाने के इंतजामों की समीक्षा की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

IANS | March 28, 2026 7:01 PM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सऊदी अरब के पीएम और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की।