'जिम्मेदारी बड़ी है, लेकिन पूरी ताकत से निभाऊंगा': डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने जानेमाने अर्थशास्त्री और पश्चिम बंगाल से बीजेपी विधायक डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने सुमन बेरी की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है। नियुक्ति के बाद लाहिड़ी ने कहा कि यह पद जितना सम्मानजनक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी है।