आईओएल जॉब अलर्ट: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 6 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई
देहरादून, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (आईओएल), देहरादून ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित कुल 6 पदों पर भर्ती की घोषणा की है, जिसके तहत निश्चित अवधि के अनुबंध के आधार पर पेशेवरों की भर्ती की जाएगी।