पीयूष गोयल और मारोस शेफकोविच ने की भारत-ईयू एफटीए की प्रगति की समीक्षा, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर

IANS | July 15, 2026 6:53 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को यूरोपीय संघ (ईयू) के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस शेफकोविच से मुलाकात कर भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (इंडिया-ईयू एफटीए) के क्रियान्वयन की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की।

कैबिनेट ने ओडिशा और झारखंड में 3,907 करोड़ रुपए की दो रेलवे परियोजनाओं को दी मंजूरी, 145 किमी बढ़ेगा रेल नेटवर्क

IANS | July 15, 2026 6:21 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने बुधवार को ओडिशा और झारखंड के चार जिलों को कवर करने वाली 3,907 करोड़ रुपए की लागत वाली दो मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। इन परियोजनाओं के तहत भारतीय रेलवे नेटवर्क में करीब 145 किलोमीटर का विस्तार होगा।

सीबीआई ने 47 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी मामले में तलाशी अभियान चलाया

IANS | July 15, 2026 5:38 PM

हैदराबाद, 15 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को हैदराबाद यूको बैंक की शिकायत के आधार पर मेसर्स जुपिटर बायो साइंसेज लिमिटेड, उसके प्रबंध निदेशक, निदेशकों और अज्ञात लोक सेवकों और अज्ञात निजी व्यक्तियों के खिलाफ समन्वित तलाशी अभियान चलाया। इन पर बैंक को 47.37 करोड़ रुपए का अनुचित नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

कैबिनेट ने वाराणसी में गंगा किनारे 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर को दी मंजूरी; 14,447 करोड़ रुपए की परियोजना से जाम से मिलेगी राहत

IANS | July 15, 2026 4:54 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (एनएच-19) और वाराणसी रिंग रोड को गंगा नदी के किनारे जोड़ने वाले लिंक कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 14,447.64 करोड़ रुपए है, जिसमें 6,037.85 करोड़ रुपए सिविल निर्माण कार्य और 541.11 करोड़ रुपए भूमि अधिग्रहण पर खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना का निर्माण हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत किया जाएगा।

कैबिनेट ने उर्वरकों का उत्पादन बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति 2026 को मंजूरी दी

IANS | July 15, 2026 4:45 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में उर्वरक विभाग के आत्मनिर्भर भारत के लिए राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 (एनआईपीयू-2026) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

कैबिनेट ने 'सेमीकॉन 2.0' योजना को दी मंजूरी, 1.27 लाख करोड़ रुपए से भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण और चिप डिजाइन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

IANS | July 15, 2026 4:41 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 'सेमीकॉन 1.0' की सफलता के बाद घरेलू सेमीकंडक्टर डिजाइन और विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए 'सेमीकॉन 2.0' स्कीम को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 1,27,500 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

बिहार : बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज को बड़ा झटका, कई नेताओं ने भाजपा का थामा दामन

IANS | July 15, 2026 2:26 PM

पटना, 15 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जन सुराज पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के.सी. सिन्हा और रितेश रंजन उर्फ बिट्टू सिंह समेत कई नेताओं ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

तकनीकी संस्थानों को नवाचार और समाज की चुनौतियों के समाधान का केंद्र बनना होगा : राज्यपाल संतोष गंगवार

IANS | July 15, 2026 2:22 PM

रांची, 15 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने तकनीकी संस्थानों से शिक्षा के पारंपरिक दायरे से आगे बढ़कर नवाचार, अनुसंधान, स्टार्टअप और समाज की वास्तविक चुनौतियों के समाधान विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा का लक्ष्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ऐसे युवा तैयार करना भी होना चाहिए जो रोजगार के अवसर सृजित करें।

भारत-यूके एफटीए से 'विकसित भारत' के लक्ष्य को मिलेगी नई रफ्तार; व्यापार, निवेश और नवाचार के क्षेत्र में खुलेंगे नए अवसर: नैसकॉम और फिक्की

IANS | July 15, 2026 1:58 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की सर्वोच्च संस्था नैसकॉम ने भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लागू होने का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे डिजिटल व्यापार, निवेश, नवाचार और प्रतिभा (टैलेंट) के आदान-प्रदान के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे।

पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह की जन्मदिन की शुभकामनाओं के बाद सीएम पटेल ने 'विकसित भारत' के प्रति गुजरात की प्रतिबद्धता का लिया संकल्प

IANS | July 15, 2026 1:05 PM

गांधीनगर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की जन्मदिन की शुभकामनाओं का जवाब देते हुए 'विकसित भारत 2047' के विजन में योगदान देने के लिए राज्य की प्रतिबद्धता की दोहराई।