भगवान भोलेनाथ, मां अन्नपूर्णा एवं मां गंगा के दर्शन का सौभाग्य, काशी की जनता को नमन : पीएम मोदी
वाराणसी, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को काशी दौरे के दूसरे दिन करीब 14 किलोमीटर लंबे रोड शो के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान त्रिशूल और डमरू दिखाकर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।