भारत के श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी 7 वर्षों में 23 प्रतिशत से बढ़कर 40 प्रतिशत हुई: मांडविया

IANS | April 28, 2026 3:20 PM

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को बताया कि भारत में महिला श्रम भागीदारी दर 2017-18 में 23.3 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 40 प्रतिशत हो गई है, जो देश में महिलाओं के बढ़ते सशक्तिकरण को दर्शाती है।

मावलिननोंन विलेज: शांत और स्वच्छ गांव, जहां पानी के तल में बैठे पत्थर भी चमकते हैं

IANS | April 28, 2026 3:02 PM

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में कई ऐसे इलाके हैं, जहां प्रकृति के नजारों और संस्कृति की बेहतरीन छटा देखने को मिलती है। हरे-भरे पहाड़ और नदियों का साफ और झरझरता पानी पर्यटकों का मन मोह लेता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेघालय में एक ऐसा छोटा सा गांव मौजूद है, जो अपनी प्रकृति के साथ-साथ साफ-सफाई के लिए जाना जाता है और एशिया के सबसे साफ-सुथरे गांवों में शामिल है? हम बात कर रहे हैं मावलिननोंग गांव की।

नौतपा: ज्योतिष गणना से लेकर किसानों की फसल के लिए अच्छा संकेत, जानें कब से होंगे शुरू

IANS | April 28, 2026 2:42 PM

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही नौतपा का जिक्र होना लाजमी है क्योंकि नौतपा सिर्फ नौ दिन ही नहीं बल्कि वर्षा ऋतु को भी निर्धारित करता है।

पीएम मोदी ने शेयर की सिक्किम राज्योत्सव की झलकियां, बोले- उत्साह ने मन मोह लिया

IANS | April 28, 2026 2:38 PM

गंगटोक, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया और लगभग 4,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत देश की “अष्टलक्ष्मी” है और सिक्किम उसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

100 एकड़ में बना महिष्मती राज्य, 500 से अधिक लोगों ने मिलकर बनाया सेट, ऐसे हुई थी 'बाहुबली 2' की शूटिंग

IANS | April 28, 2026 2:33 PM

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। साल 2017 में आज के दिन ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने हिंदी सिनेमा से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा को हिलाकर रख दिया था। फिल्म का नाम था 'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन'।

नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, कहा- योगी आदित्यनाथ हैं भ्रष्टाचार की कमर तोड़ने वाले मुख्यमंत्री

IANS | April 28, 2026 2:26 PM

लखनऊ, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग में चयनित 936 प्रधान परिचालक एवं प्रधान परिचालक (यांत्रिक) अभ्यर्थियों चेहरे नियुक्ति पत्र पाकर खुशी से खिल उठे। अभ्यर्थियों ने इसे अपने परिवार में पहली सरकारी नौकरी बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ह्रदय से आभार जताया।

भारत की आर्थिक ग्रोथ में मैन्युफैक्चरिंग हब निभा रहे अहम भूमिका

IANS | April 28, 2026 2:20 PM

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत को 2047 तक 30-35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मैन्युफैक्चरिंग हब अहम भूमिका निभाएंगे। इस दौरान देश की जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग की हिस्सेदारी कम से कम 25 प्रतिशत हो जाएगी, जो कि फिलहाल 16-17 प्रतिशत के बीच है। यह जानकारी केंद्र सरकार की एक आधिकारिक फैक्ट-शीट में मंगलवार को दी गई।

6 साल अटकी रही शाहरुख खान की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म, नहीं ली थी एक रुपया भी फीस

IANS | April 28, 2026 2:09 PM

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में रोजाना नई फिल्में रिलीज होती है और बॉक्स ऑफिस पर नए आयाम गढ़ती है, लेकिन 90 के दशक की फिल्मों को बीट कर पाना आज के समय की फिल्मों के बस की बात नहीं है।

सीएम योगी का ऐलान, यूपी पुलिस में इस साल होगी एक लाख नई भर्ती

IANS | April 28, 2026 1:53 PM

लखनऊ, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि योग्य, क्षमतावान, स्वत: स्फूर्त भाव के साथ नौजवान यूपी पुलिस बल का हिस्सा बनना चाहता है और इसके लिए भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड युवाओं को अच्छा अवसर उपलब्ध कराएगा।

नीति आयोग ने लॉन्च किया डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का नया रोडमैप, 'डिजिटल इंडिया' को मिलेगा बढ़ावा

IANS | April 28, 2026 1:52 PM

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। नीति आयोग ने भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) के अगले चरण के लिए एक रणनीतिक रोडमैप जारी किया है। इसका उद्देश्य समावेशी, तेज और उत्पादकता-आधारित विकास को बढ़ावा देना है।