टीचिंग जॉब अलर्ट: आंध्र प्रदेश केंद्रीय यूनिवर्सिटी में 60 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती, आवेदन के लिए 7 जून तक मौका

IANS | May 23, 2026 9:08 PM

अमरावती, 23 मई (आईएएनएस)। सरकारी विश्वविद्यालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएपी) ने अस्थायी आधार पर, सेवानिवृत्त/सेवानिवृत्त शिक्षक और अतिथि संकाय (गेस्ट फैकल्टी) के लिए शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के तहत विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक प्रोफेसर) के कुल 60 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

यूपी में सरकारी भर्ती का ऐलान: यूपीएसएसएससी ने 2,285 पदों पर निकाली वैकेंसी, 29 मई से शुरू होंगे आवेदन

IANS | May 23, 2026 9:06 PM

लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (ग्रेजुएट स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 के अंतर्गत विभिन्न विभागों के नियंत्रणाधीन कुल रिक्त 2,285 पदों पर पात्र उम्मीदवारों के चयन के लिए देश के नागरिकों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

सरकारी नौकरी का अवसर: यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1,182 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 7 जुलाई से शुरू

IANS | May 23, 2026 8:42 PM

लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा 2026 के अंतर्गत गन्ना अधिष्ठान एवं चीनी अधिष्ठान के नियंत्रणाधीन गन्ना पर्यवेक्षक के कुल रिक्त 1,182 पदों पर भर्ती के लिए देश के पात्र नागरिकों से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

चीन के कोयला खदान में भीषण गैस धमाके में लगभग 90 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

IANS | May 23, 2026 8:35 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। चीन के उत्तरी शानशी प्रांत के एक कोयला खदान में भीषण गैस विस्फोट का मामला सामने आया है। इस घटना में लगभग 90 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग अभी लापता हैं। चीन में हुए इस दर्दनाक हादसे पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताई है।

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, राज्य के विकास पर चर्चा

IANS | May 23, 2026 8:17 PM

नई दिल्‍ली, 23 मई (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और राज्य के भविष्य के विकास और प्रगति के रोडमैप पर चर्चा की।

भारत-अमेरिका मिलकर वैश्विक भलाई के लिए काम करते रहेंगे, मार्को रुबियो से मुलाकात के बाद पीएम मोदी का संदेश

IANS | May 23, 2026 8:09 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो शनिवार को पहली बार आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे। कोलकाता से नई दिल्ली पहुंचने के बाद रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि मार्को रुबियो ने पीएम मोदी को कई क्षेत्र में आपसी सहयोग में लगातार हो रही प्रगति के बारे में जानकारी दी।

गुजरात: सीएम भूपेंद्र पटेल ने साइंस सिटी में कॉकलियर इंप्लांट प्रोग्राम के लाभार्थी बच्चों के साथ किया संवाद

IANS | May 23, 2026 8:02 PM

गांधीनगर, 23 मई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को अहमदाबाद की साइंस सिटी में राज्य सरकार के कॉकलियर इंप्लांट एक्सटर्नल स्पीच प्रोसेसर रिप्लेसमेंट प्रोग्राम का लाभ उठाने वाले 20 बच्चों के साथ सहज संवाद किया।

सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम के 30 साल बेमिसाल, खुद एयरफोर्स चीफ उड़ा सकते हैं हॉक विमान

IANS | May 23, 2026 7:47 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। हॉक एमके-132 विमानों से लैस सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम ने अपने हैरतअंगेज हवाई करतबों के जरिए दुनिया भर के आसमान में तिरंगा लहराया है। भारतीय वायुसेना की ‘एंबेसडर’ मानी जाने वाली 52 शार्क्स स्क्वाड्रन 27 मई को अपनी स्थापना के 30 वर्ष पूरे कर रही है। ‘सूर्यकिरण’ का गठन 27 मई 1996 को बिदर एयरफोर्स स्टेशन में हुआ था। सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम की शुरुआत किरण एमके-2 विमानों के साथ हुई थी। इसी विमान के नाम पर टीम का नाम 'सूर्यकिरण' रखा गया, जिसका अर्थ है 'सूर्य की किरणें'। टीम के 9 विमान सटीक समन्वय के साथ अलग-अलग हैरतअंगेज करतब पेश करते हैं।

लावारिस कुत्तों के मुद्दे पर रवीना टंडन ने की अपील, इंसानियत और दया दिखाए पंजाब सरकार

IANS | May 23, 2026 7:11 PM

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। देश के कई राज्यों में इन दिनों लावारिस कुत्तों का मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच पंजाब सरकार की उस प्लान ने बहस को और तेज कर दिया, जिसमें सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों को हटाकर शेल्टर में भेजने और खतरनाक माने जाने वाले कुत्तों को दर्दरहित मृत्यु दी जाने की बात कही गई है। इस पूरे मामले पर अब बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

समस्तीपुर रोजगार मेला: 64 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी को किया धन्यवाद

IANS | May 23, 2026 7:01 PM

समस्तीपुर, 23 मई (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर में रेलवे के ललित कला भवन में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन संबोधित किया। रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रेलवे, पोस्टल, बैंक और बिहार सरकार की विभिन्न सेवाओं के लिए 64 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र मिलते ही युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।