सरकार ने गांवों में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए लोगों से मांगा सहयोग, शुरू की 'दानवीर' पहल

IANS | August 27, 2026 4:11 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। पंचायती राज मंत्रालय ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की है। मंत्रालय ने लोगों से 'दानवीर' बनने का आह्वान किया है। यह एक जन-सहभागिता-आधारित कंप्यूटर क्राउडसोर्सिंग पहल है, जिसके तहत व्यक्ति और संस्थाएं सत्यापित ग्राम पंचायतों को सीधे डेस्कटॉप कंप्यूटर दान कर सकते हैं।

‘खेलो इंडिया संवाद’ से देश की खेल संस्कृति को मिलेगा नया जोश : मनसुख मांडविया

IANS | August 27, 2026 4:02 PM

गांधीनगर, 27 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के युवाओं से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ देश में खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें निखारने के लिए एक प्रभावी मंच बन चुका है। यह युवा खिलाड़ियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए अवसर और आवश्यक सहयोग उपलब्ध करा रहा है।

खेल की बात पीएम मोदी के साथ : शिवराज बोले-'विकसित भारत' के विजन में भागीदारी बढ़ाएं युवा

IANS | August 27, 2026 3:26 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के माता सुंदरी कॉलेज फॉर वुमन में माय भारत के सहयोग से आयोजित 'खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात पीएम मोदी के साथ' कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छात्राओं के साथ खुलकर बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ने युवाओं के सुझावों को महत्व देने, खेलों के साथ मानसिक स्वास्थ्य व पोषण सेवाओं पर ध्यान देने और नशामुक्त भारत पर फोकस करते हुए छात्राओं को नशामुक्ति के लिए शपथ भी दिलाई।

आईआईआईटी-भागलपुर में 21 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती जारी, 9 सितंबर तक युवाओं के पास अवसर

IANS | August 27, 2026 2:56 PM

पटना, 27 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) के साथ जुड़कर अपना शानदार पेशेवर करियर शुरू करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, आईआईआईटी-भागलपुर ने अपने विभिन्न यूनिट/कार्यालय/विभाग में अप्रेंटिस के अलग-अलग कुल 21 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

2026 की दूसरी छमाही की शुरुआत में भारत में कई आर्थिक संकेतों ने दिखाई मजबूती : रिपोर्ट

IANS | August 27, 2026 2:47 PM

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने 2026 की छमाही की शुरुआत कई सकारात्मक आर्थिक संकेतों के साथ की है, जिसमें विदेशी निवेशकों की खरीदारी, मानसून की रिकवरी, घरेलू वृद्धि और कंपनियों की आय का मजबूत होना शामिल हैं। यह जानकारी गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

पीएम जन-धन खातों की संख्या 59 करोड़ के पार, जमा राशि 3.17 लाख करोड़ रुपए हुई: केंद्र

IANS | August 27, 2026 2:06 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। पीएम जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत खुले खातों की संख्या 59 करोड़ से अधिक हो गई है और इसमें जमा राशि 3.17 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। यह जानकारी वित्त मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी किए गए बयान में दी गई।

डाक विभाग में जीडीएस के पदों पर नियुक्ति का सुनहरा मौका, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

IANS | August 27, 2026 2:00 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। डाक विभाग में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, डाक विभाग ने अपने अलग-अलग कार्यालयों में ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) यानी ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम)/असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (एबीपीएम)/डाक सेवक के खाली पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

पैरा एथलीटों जीवन के प्रति हमारी सोच बदलते हैं, मैं इनसे प्रेरित होता हूं: नरेंद्र मोदी

IANS | August 27, 2026 1:50 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुश्किलों से उबरने और पूरे परिवारों और समुदायों को प्रेरित करने की भारत के पैरा एथलीटों की क्षमता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धियां लोगों का जिंदगी को देखने का नजरिया बदल सकती हैं और दिखा सकती हैं कि खेल कैसे जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं।

'ओलंपिक में भागीदारी बढ़ाना लक्ष्य, हम उन खेलों को नहीं जानते जिसमें दूसरे देश पदक जीतते हैं': नरेंद्र मोदी

IANS | August 27, 2026 1:31 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से 'खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत देश भर के युवा एथलीटों को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एथलीटों से ओलंपिक में अपनी भागीदारी बढ़ाने की अपील की।

'बालकृष्णन ने अपना जीवन विवेकानंद के आदर्शों और राष्ट्र सेवा को समर्पित किया', पीएम मोदी ने निधन पर जताया दुख

IANS | August 27, 2026 1:08 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवेकानंद शिला स्मारक एवं विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष रहे ए. बालकृष्णन के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने बालकृष्णन के समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन के पांच दशक से अधिक स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और राष्ट्र सेवा को समर्पित किए।