'मुझे देश के युवाओं की शक्ति और सामर्थ्य पर भरोसा', खेलो इंडिया डायलॉग में बोले पीएम मोदी

IANS | August 27, 2026 12:58 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से 'खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत देश भर के युवा एथलीटों को संबोधित किया।

भारतीय कंपनियां पनामा को निर्यात गंतव्य के साथ एक रीजनल बिजनेस हब के रूप में कर सकती हैं इस्तेमाल: राजदूत

IANS | August 27, 2026 12:41 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय कंपनियां पनामा को एक निर्यात गंतव्य के रूप में नहीं, बल्कि कई दक्षिणी अमेरिकी बाजारों के लिए एक रीजनल बिजनेस हब के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। यह बयान भारत में पनामा के राजदूत अलोंसो कोरिया मिगुएल की ओर से दिया गया।

नेपाल आपदा की वजह से बिहार में बाढ़, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के 6 कैलाश यात्री लापता

IANS | August 27, 2026 11:45 AM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के कई इलाकों में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। भागलपुर के नौगछिया में गंगा नदी का तटबंध टूटने के बाद बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाई जा रही है। यहां मुफ्त कम्युनिटी किचन, अस्थायी मेडिकल कैंप और राहत शिविर चलाए जा रहे हैं। प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

वित्त मंत्री सीतारमण ने भारत की निवेशक हितैषी नीतियों पर कनाडा के निवेशकों से की चर्चा

IANS | August 27, 2026 10:52 AM

टोरंटो, 27 अगस्त (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत में निवेशकों के लिए अनुकूल नीतिगत माहौल, टैक्स से जुड़ी ज्यादा निश्चितता और लगातार हो रहे सुधारों का जिक्र करते हुए कनाडाई कंपनियों से देश में अलग-अलग सेक्टर और इलाकों में नए मौकों और पार्टनरशिप की संभावनाओं को तलाशने की अपील की। यह जानकारी वित्त मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दी गई।

गुजरात में अलग-अलग सेक्टर में ज्यादा इन्वेस्ट करने के लिए उत्सुक हैं निवेशक : सीएम भूपेंद्र पटेल

IANS | August 27, 2026 10:20 AM

अहमदाबाद, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका और कनाडा की सफल यात्रा के बाद लौटने पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि राज्य सरकार का मकसद गुजरात में ज्यादा से ज्यादा ग्लोबल निवेश लाना रहा है।

अमेरिका और कनाडा के सफल दौरे के बाद गुजरात लौटे सीएम भूपेंद्र पटेल, हर्ष संघवी ने किया स्वागत

IANS | August 27, 2026 10:08 AM

अहमदाबाद, 27 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 17 से 26 अगस्त तक अमेरिका और कनाडा के सफल दौरे के बाद गुरुवार सुबह गुजरात लौट आए। हवाई अड्डे पर राज्य के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पीएम मोदी आज ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ के दौरान युवा एथलीटों को संबोधित करेंगे

IANS | August 27, 2026 8:20 AM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देश भर में शुरू होने वाले कार्यक्रम ‘खेलो इंडिया डायलॉग - खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत युवा एथलीटों और युवा नेताओं को संबोधित करेंगे। यह इवेंट नेशनल स्पोर्ट्स डे 2026 के मौके पर 1,500 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों में वर्चुअली आयोजित किया जाएगा।

सीएम योगी बोले- 'जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनने की संस्कृति को गति दे रहा यूपी', स्टार्टअप नीति का करेंगे विमोचन

IANS | August 27, 2026 8:00 AM

लखनऊ, 27 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को लोक भवन में उत्तर प्रदेश स्टार्टअप इकोसिस्टम इवेंट 2026 आयोजित किया जाएगा। योगी सरकार की ओर से प्रदेश में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, स्टार्टअप इकोसिस्टम को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में स्टार्टअप्स, इनक्यूबेटर्स और इकोसिस्टम से जुड़े विभिन्न हितधारक शामिल होंगे। इस कार्यक्रम से पहले सीएम योगी ने कहा कि युवाओं के आइडिया को अवसर, इनोवेशन को प्रोत्साहन और स्टार्टअप को सामर्थ्य देकर उत्तर प्रदेश आज 'जॉब सीकर' से 'जॉब क्रिएटर' बनने की नई संस्कृति को गति दे रहा है।

रक्षाबंधन को लेकर प्रयागराज के बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी खरीदारी के साथ मेंहदी लगवाने का उत्साह

IANS | August 26, 2026 11:58 PM

प्रयागराज, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही प्रयागराज के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर के विभिन्न बाजारों में रंगबिरंगी और अलग-अलग डिजाइनों की राखियों की दुकानें सज गई हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। बाजारों में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही राखी की दुकानों में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।

गुजरात : सुरेंद्रनगर का वढ़वाण 'बांधणी कला' का हब, 75 फीसदी आबादी की आजीविका का बना सहारा

IANS | August 26, 2026 11:47 PM

सुरेंद्रनगर, 26 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले की वढ़वाण तालुका की बांधणी कला केवल एक हस्तशिल्प नहीं है, बल्कि सैकड़ों वर्षों की धरोहर है। हाथ की बारीक टाई-डाई तकनीक से तैयार की जाने वाली ये कला आज भी अपनी मौलिकता और सुंदरता के लिए देश-विदेश में विशेष पहचान रखती है। पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तांतरित हुई यह कला वढ़वाण के हजारों परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन बन चुकी है।