रूबियो का भारत दौरा: रूजवेल्ट हाउस में डिनर का आयोजन आज, मेजबानी करेंगे अमेरिकी राजदूत गोर

IANS | May 23, 2026 6:56 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। चार दिवसीय भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के सम्मान में शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित रूजवेल्ट हाउस में एक औपचारिक रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। इसकी मेजबानी भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर करेंगे।

पटियाला पुलिस ने लूटपाट के मामले में 5 बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

IANS | May 23, 2026 6:55 PM

चंडीगढ़, 23 मई (आईएएनएस)। पटियाला पुलिस ने लूट और छीनाझपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक 5 सदस्यीय गैंग को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गैंग के कब्जे से 2 पिस्तौल, 2 कारतूस, एक कृपाण और एक कुदाल के हैंडल का डंडा भी बरामद किया है।

देश में 19वां रोजगार मेला, हजारों युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

IANS | May 23, 2026 6:27 PM

पटना, 23 मई (आईएएनएस)। युवाओं को रोजगार से जोड़ने और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा शनिवार को देशभर में 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत देश के 47 विभिन्न स्थानों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। रोजगार मेले के माध्यम से 51 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।

150 उद्योगपतियों के साथ कनाडा दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर रहेगा फोकस

IANS | May 23, 2026 6:25 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 25 से 27 मई तक कनाडा दौरे पर जाएंगे। इस दौरान उनके साथ करीब 150 उद्योग जगत के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल भी होगा। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और कनाडा के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना है।

बंगाल में जल्द शुरू होगी पीएम विश्वकर्मा योजना, केंद्र और राज्य के बीच बैठकों का दौर जारी

IANS | May 23, 2026 6:14 PM

कोलकाता, 23 मई (आईएएनएस)। भारत सरकार के लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और विकास आयुक्त (एमएसएमई) डॉ. रजनीश ने पश्चिम बंगाल में पीएम विश्वकर्मा योजना के कार्यान्वयन के लिए 22 मई को पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल से मुलाकात की।

साइप्रस के राष्ट्रपति की भारत यात्रा समाप्त, दोनों देशों के बीच संबंध रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचे, कई अहम मुद्दों पर रहा फोकस

IANS | May 23, 2026 6:12 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स का भारत का दौरा शनिवार को खत्म हुआ। इस दौरान दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देते हुए अपने रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने की घोषणा की।

पिथौरागढ़ में 'हेलो हेल्पलाइन' का दिखने लगा असर, एक हफ्ते में 143 शिकायतें दर्ज, 100 से ज्यादा का समाधान

IANS | May 23, 2026 5:48 PM

पिथौरागढ़ , 23 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिला प्रशासन की नई पहल हेलो हेल्पलाइन का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। अब लोग फोन कॉल के माध्यम से ही अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं और प्रशासन भी तेजी से उनका समाधान कर रहा है।

यूपीएसएसएससी जॉब अलर्ट: आबकारी सिपाही के 722 पदों पर नौकरी का मौका, 4 जून से आवेदन शुरू

IANS | May 23, 2026 5:42 PM

लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 के अंतर्गत कार्यालय आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन आबकारी सिपाही के कुल रिक्त 722 पदों पर पात्र उम्मीदवारों के चयन के लिए देश के नागरिकों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यूपीएसएसएससी ने प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 295 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन 16 जून से

IANS | May 23, 2026 5:07 PM

लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने प्लाटून कमाण्डर/ब्लाक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा 2026 के अंतर्गत होमगार्डस मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के नियंत्रणाधीन प्लाटून कमांडर के 52 और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 243 पदों पर चयन हेतु देश के पात्र नागरिकों से कुल 295 पदों पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

शरीर के लिए खतरे का संकेत है बार-बार थकान और सुस्ती, अनदेखी पड़ सकती है भारी

IANS | May 23, 2026 5:05 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग लगातार थकान और सुस्ती महसूस करते रहते हैं। उन्हें लगता है कि यह सामान्य बात है, लिहाजा कई बार चीनी पानी पीकर या नींद लेकर लोग इस आने वाली बड़ी समस्या की अनदेखी कर देते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बार-बार होने वाली थकान और सुस्ती शरीर की ओर से दिए गए खतरे के संकेत हो सकते हैं। अगर इसे अनदेखा किया गया तो यह आगे चलकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।