यूपीएसएसएससी भर्ती 2026: हवलदार प्रशिक्षक के 209 पदों पर होगी नियुक्ति, आवेदन 19 जून से

IANS | May 23, 2026 4:57 PM

लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा 2026 के अंतर्गत होमगार्ड मुख्यालय, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन हवलदार प्रशिक्षक के कुल रिक्त 209 पदों पर पात्र उम्मीदवारों के चयन हेतु देश के नागरिकों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं। इन पोस्ट में अनारक्षित के 88, अनुसूचित जाति के 39, अनुसूचित जनजाति के 5, अन्य पिछड़ा वर्ग के 57 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के 20 पद शामिल हैं।

'मेलोडी' नहीं पीएम मोदी की 'गिफ्ट डिप्लोमेसी' में खास है 'भगवद गीता', 2014 से कई राष्ट्राध्यक्षों को की भेंट

IANS | May 23, 2026 4:56 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। कूटनीति से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा अक्सर उनकी 'गिफ्ट डिप्लोमेसी' के कारण चर्चित रही है। इसका हालिया उदाहरण उनकी रोम की यात्रा है, जहां उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को पार्ले की 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट की। पीएम मोदी के इस गिफ्ट की चर्चा हर जगह रही है। लेकिन याद रहे कि प्रधानमंत्री मोदी की 'गिफ्ट डिप्लोमेसी' में कई बार 'सांस्कृतिक कूटनीति' भी नजर आई है, जिसका सिलसिला 2014 से ही चला आ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी से मिले रूबियो, डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता

IANS | May 23, 2026 4:43 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। रूबियो ने पीएम मोदी से द्विपक्षीय संबंधों, रणनीतिक सहयोग, व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान रूबियो ने पीएम को व्हाइट हाउस आने का न्योता भी दिया।

अगोडा और ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म्स के कैंसलेशन चार्ज की होगी जांच, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दिए निर्देश

IANS | May 23, 2026 4:34 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने उपभोक्ता मामलों के विभाग और केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) को अगोडा और अन्य ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स द्वारा उपभोक्ताओं से कथित तौर पर वसूले जा रहे ज्यादा कैंसलेशन शुल्क की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

रोजगार मेला : बिलासपुर में 250 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सरकारी नौकरी पाकर भावुक हुए युवा

IANS | May 23, 2026 4:18 PM

बिलासपुर, 23 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित 19वें रोजगार मेले का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान विभिन्न राज्यों के 47 केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रोजगार मेले में 250 उम्मीदवारों को अलग-अलग विभागों में नौकरियां मिलीं।

इंडियन नेवी : 15 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 1 जून को

IANS | May 23, 2026 4:03 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना में नौकरी करना हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो अविवाहित पात्र पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए इंडियन नेवी ने सूचना प्रौद्योगिकी (कार्यकारी शाखा) में लघु सेवा आयोग (एसएससी) के तहत कुल 15 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

19वां रोजगार मेला: खड़गपुर-सिलीगुड़ी में 200 से अधिक युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

IANS | May 23, 2026 3:59 PM

खड़गपुर, 23 मई (आईएएनएस)। भारत सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के निरंतर प्रयासों के तहत रोजगार मेले का 19वां संस्करण शनिवार को देशभर के 47 स्थानों पर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। पीएम मोदी ने वर्चुअली जुड़कर नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित किया और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लगभग 51,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

राजकोट में रोजगार मेले में युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने बढ़ाया उत्साह

IANS | May 23, 2026 3:54 PM

राजकोट, 23 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 19वें रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देशभर में 51 हजार से अधिक नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी क्रम में राजकोट में लगभग 14 मंत्रालयों में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कटौती से केंद्र पर 30,000 करोड़ रुपए का बोझ, उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ा असर

IANS | May 23, 2026 3:49 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। 27 मार्च 2026 को पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (एसएईडी) में की गई कटौती से चालू वित्त वर्ष में केंद्र सरकार के खजाने पर करीब 30,000 करोड़ रुपए का बोझ पड़ा। हालांकि, कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों का असर उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया और यह बोझ सरकार ने खुद उठाया।

कोलकाता में रोजगार मेले में 188 लोगों को मिले नियुक्ति पत्र, युवाओं ने पीएम मोदी का जताया आभार

IANS | May 23, 2026 3:35 PM

कोलकाता, 23 मई (आईएएनएस)। देशभर में शनिवार को 19वां राष्ट्रीय रोजगार मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कोलकाता के सियालदह स्थित डॉ. बी.सी. रॉय ऑडिटोरियम में 188 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उपस्थित थे।