नीति आयोग ने लॉन्च किया डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का नया रोडमैप, 'डिजिटल इंडिया' को मिलेगा बढ़ावा

IANS | April 28, 2026 1:52 PM

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। नीति आयोग ने भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) के अगले चरण के लिए एक रणनीतिक रोडमैप जारी किया है। इसका उद्देश्य समावेशी, तेज और उत्पादकता-आधारित विकास को बढ़ावा देना है।

वाराणसी: पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

IANS | April 28, 2026 1:44 PM

वाराणसी, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र बनारस आ रहे हैं। पीएम के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बनारस के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 28 और 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री का बनारस में दौरा है।

पीएम मोदी के दौरे के लिए 'दुल्हन' की तरह सजी वाराणसी, सीएम योगी आदित्यनाथ और नितिन नवीन ने की काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा

IANS | April 28, 2026 1:43 PM

वाराणसी, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे से पहले वाराणसी पूरी तरह सजकर तैयार हो चुकी है। उनके आगमन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और प्रमुख मार्गों को विशेष रूप से सजाया गया है। बताया जा रहा है कि जिन रास्तों से प्रधानमंत्री गुजरेंगे, उन्हें गेरूआ रंग से सजाया गया है, जिससे काशी दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही है।

सीमा-पार आतंकवाद नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, दोहरे मानदंड के लिए जगह नहीं : राजनाथ सिंह

IANS | April 28, 2026 1:23 PM

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के मुद्दे पर बेहद स्पष्ट और कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि राज्य-प्रायोजित सीमा-पार आतंकवाद किसी भी राष्ट्र की संप्रभुता पर सीधा हमला है और इसे किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

सिक्किम से प्रभावित पीएम मोदी बोले, अगर यहां के ऑर्किड नहीं देखे तो आपने असली सुंदरता नहीं देखी

IANS | April 28, 2026 11:44 AM

गंगटोक, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिक्किम के राज्यत्व के 50वें वर्ष के समापन समारोह में हिस्सा लेते हुए नॉर्थ ईस्ट और सिक्किम को लेकर कई अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सिक्किम और पूरा पूर्वोत्तर केवल देश का हिस्सा नहीं, बल्कि 'भारत की अष्टलक्ष्मी' है, जो देश की समृद्धि और शक्ति का प्रतीक है।

लीबिया में तेल और गैस की खोज भारतीय कंपनियों के वैश्विक विस्तार की झलक: केंद्र

IANS | April 28, 2026 11:40 AM

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि हाल ही में भारतीय तेल कंपनियों - ऑयल इंडिया लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा स्थानीय साझेदारों के साथ मिलकर लीबिया में की गई तेल और गैस की खोज, देश की एनर्जी कंपनियों के विदेशों में विस्तार को दिखाती है।

राजनाथ सिंह व चीनी रक्षा मंत्री के बीच एक महत्वपूर्ण मुलाकात

IANS | April 28, 2026 11:37 AM

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन के बीच एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। यह मुलाकात शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के इतर आयोजित की गई।

एनडीए नेताओं ने पश्चिम बंगाल में सरकार बनने की उम्मीद जताई, बोले- टीएमसी से लोग परेशान

IANS | April 28, 2026 11:00 AM

पटना, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिल्कुल सही बात कही है कि पश्चिम बंगाल एक मुश्किल हालात का सामना कर रहा है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार के राज में बंगाल के लोग बहुत परेशान हैं।

एनसीआर में मौसम : तेज गर्मी और लू से राहत, अगले चार दिनों तक बारिश और तेज हवाओं के आसार

IANS | April 28, 2026 9:31 AM

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को आने वाले चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने वाली है।

71 की उम्र में अनुपम खेर की फिटनेस कर देगी हैरान, जिम में बहा रहे जमकर पसीना

IANS | April 28, 2026 9:23 AM

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। 71 साल की उम्र में जहां लोग अपने काम से आराम लेकर जीवन को सुकून से जीने के बारे में सोचते हैं, वहीं अभिनेता अनुपम खेर पहले से ज्यादा एक्टिव हो चुके हैं।