पुरुषोत्तम मास की एकादशी: 26 मई को अभिजीत-विजय मुहूर्त संग रवि योग, जानें राहुकाल

IANS | May 25, 2026 9:10 AM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। नारायण को प्रिय पुरुषोत्तम मास का ग्यारहवां दिन 26 मई (मंगलवार) को है। इस दिन ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पड़ रही है, जिस वजह से यह दिन और भी विशेष बन गया है। पुरुषोत्तम मास की एकादशी पर अभिजीत मुहूर्त, विजय मुहूर्त और पूरे दिन रवि योग का संयोग मिल रहा है।

गंगा दशहरा के अवसर पर प्रयागराज और हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब

IANS | May 25, 2026 8:25 AM

प्रयागराज, 25 मई (आईएएनएस)। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर त्रिवेणी संगम में लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। संगम तट पर सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही है। श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर प्रार्थना, दान और भेंट अर्पित कर समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

यूपी में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, डॉक्टर की सलाह- टोपी और चश्मा लगाकर घर से बाहर निकलें

IANS | May 25, 2026 7:42 AM

एटा, 25 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में भीषण लू और गर्मी की स्थिति को लेकर सरकार ने तमाम तैयारियां और जनता की सुरक्षा से जुड़े इंतजाम किए हैं। इसी बीच, भीषण गर्मी और लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

वैश्विक संकट के बीच फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिनों में चौथी बढ़ोतरी

IANS | May 25, 2026 7:24 AM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। वैश्विक संकट के बीच देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यूएस में रहने वाले भारतीयों ने अमेरिकी समाज में बहुत बड़ा योगदान दिया: एस जयशंकर

IANS | May 24, 2026 11:45 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो के भारत दौरे पर अमेरिकी दूतावास में राष्ट्रीय दिवस स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी शामिल हुए और संबोधन दिया। विदेश मंत्री ने सेरेमनी के दौरान कहा कि अमेरिका में रहने वाले भारतीय लोगों ने तकनीक, शैक्षणिक क्षेत्र, मेडिसिन, उद्यम और पब्लिक सर्विस में अमेरिकी समाज में बहुत बड़ा योगदान दिया है।

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दिल्ली में जनजातीय समाज का भव्य समागम, नेताओं ने यूसीसी पर दी सफाई

IANS | May 24, 2026 11:36 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित 'जनजातीय सांस्कृतिक समागम' में देशभर से पहुंचे जनजातीय समुदायों के लोगों ने अपनी संस्कृति, परंपरा और एकता का शानदार प्रदर्शन किया। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री, सांसद और दिल्ली सरकार के नेता शामिल हुए।

मैं पीएम मोदी का फैन हूं, भारत मुझ पर 100 फीसदी कर सकता है भरोसा: डोनाल्ड ट्रंप

IANS | May 24, 2026 11:06 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो चार दिनों के आधिकारिक भारत दौरे पर हैं। रुबियो के भारत दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के राष्ट्रीय दिवस स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने अपनी स्पीच के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन रिसीव किया। बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद हैं। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं।

गदर क्रांति से आजाद हिंद फौज तक: अंग्रेजों की नींद उड़ाने वाले क्रांतिकारी रास बिहारी बोस

IANS | May 24, 2026 10:47 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कई ऐसे क्रांतिकारी हुए, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश को आजाद कराने के लिए समर्पित कर दी। उन्हीं महान सेनानियों में एक नाम रास बिहारी बोस का भी है। गदर क्रांति से लेकर आजाद हिंद फौज की नींव मजबूत करने तक, उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ ऐसा संघर्ष छेड़ा, जिसने ब्रिटिश हुकूमत को हिलाकर रख दिया था। उन्हें आज भी अंग्रेजों की नींद उड़ाने वाला क्रांतिकारी कहा जाता है।

यूसीसी की कोई भी पाबंदी वनवासी समाज पर लागू नहीं होगी: अमित शाह

IANS | May 24, 2026 10:07 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। 'धरती आबा' बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित 'जनजाति संस्कृति समागम' में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। 'जनजाति सुरक्षा मंच' और वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान जनजातीय संस्कृति, परंपरा और अधिकारों को लेकर कई अहम संदेश दिए गए।

पौधों की जड़ से तैयार इस कॉफी में नहीं पाई जाती कैफीन, तन-मन दोनों के लिए फायदेमंद

IANS | May 24, 2026 9:36 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। अगर आप कॉफी के शौकीन हैं, लेकिन कैफीन की वजह से नींद नहीं आती, घबराहट होती है या फिर स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प तैयार है। ऐसी ही एक कॉफी पाई जाती है, जिसमें कैफीन नहीं पाई जाती और यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।