सीमित दायरे में खुला भारतीय शेयर बाजार, सभी अदाणी शेयर हरे निशान में कर रहे कारोबार
मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को सपाट खुला। सुबह के कारोबार में ऑटो और आईटी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। वहीं, अदाणी पोर्टफोलियो की सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।