ईपीएस पेंशन भुगतान के नए पेमेंट सिस्टम का ट्रायल रन सफल, 78 लाख लोगों को होगा फायदा
नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को पेंशन सेवाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से कर्मचारी पेंशन योजना-1995 के तहत नई केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (सीपीपीएस) के पायलट रन के सफल होने का ऐलान किया।