शेयर बाजार में आठ हफ्तों की तेजी पर लगा ब्रेक, रियल्टी और आईटी में हुई बिकवाली
मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला कारोबारी हफ्ता नुकसान वाला रहा। अमेरिका में मंदी की आहट के चलते शेयर बाजार में बड़ी बिकवाली देखी गई। इसके साथ ही लगातार आठ हफ्तों से चली आ रही तेजी थम गई। शुक्रवार के सत्र में निफ्टी 293 अंक या 1.17 प्रतिशत गिरकर 24,717 और सेंसेक्स 855 अंक या 1.08 प्रतिशत गिरकर 80,981 पर बंद हुआ।