अदाणी विल्मर ने दर्ज किया अब तक का सबसे बड़ा मुनाफा, आय 12 प्रतिशत बढ़ी
अहमदाबाद, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी विल्मर की ओर से सोमवार को अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी किए गए। कंपनी को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में अब तक का सबसे अधिक 313 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वहीं, कंपनी की आय सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 14,169 करोड़ रुपये हो गई है।