निवेश और खपत बढ़ने से भारतीय अर्थव्यवस्था में जारी रहेगी तेजी: आरबीआई गवर्नर
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास की ओर से बुधवार को कहा गया कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसकी वजह देश का मजबूत आधार और बढ़ती हुई खपत और निवेश है।