600 से ज्यादा जिलों में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहे आगे: जितिन प्रसाद
नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भारत के टेक इकोसिस्टम में 600 से ज्यादा जिलों में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन जिलों में आधे से ज्यादा स्टार्टअप महिलाओं के नेतृत्व में चल रहे हैं।