केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की इंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर के चेयरमैन डॉ एमजे खान के साथ बैठक

IANS | May 7, 2026 11:44 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को इंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर के चेयरमैन डॉ. एमजे खान के साथ बैठक की। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी।

आईपीएल 2026: मिचेल मार्श का कमाल, एलएसजी की तरफ से लगाया सबसे तेज शतक

IANS | May 7, 2026 11:09 PM

लखनऊ, 7 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जा रहा है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श एलएसजी की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

राजस्थान: 700 एकड़ में फैला 7वीं सदी का यह किला, जहां भीम के पैर पटकने से बना था जलाशय

IANS | May 7, 2026 10:54 PM

चित्तौड़, 7 मई (आईएएनएस)। समृद्ध विरासत व इतिहास की गाथा कहती रेत की धरती यानी राजस्थान में ऐसे कई मंदिर, किला व महल हैं, जिनकी बनावट से लेकर सुंदरता और इंजीनियरिंग कमाल की है। साथ ही ये अपने आप में वीरता की कहानी भी समेटे हुए हैं। राजस्थान के चित्तौड़ का चित्तौड़गढ़ किला समृद्ध विरासत और शौर्य की अमर गाथाओं का जीवंत प्रतीक है।

जम्मू-कश्मीर: डोडा में आरसेटी योजना से लड़कियां बन रहीं आत्मनिर्भर, टेलरिंग प्रशिक्षण से मिल रहा नया अवसर

IANS | May 7, 2026 9:37 PM

डोडा, 7 मई (आईएएनएस)। ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) कार्यक्रम का सकारात्मक प्रभाव अब जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भी देखने को मिल रहा है। ग्रामीण विकास मंत्रालय और स्‍टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) की संयुक्त पहल के तहत संचालित इस योजना के माध्यम से युवाओं, विशेषकर लड़कियों को विभिन्न रोजगारपरक कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मदर्स डे को लेकर उत्साहित दीपिका सिंह, बोलीं- मां बनना जिंदगी का बेहद खूबसूरत अहसास

IANS | May 7, 2026 9:24 PM

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस) अभिनेत्री दीपिका सिंह माताओं के प्रेम और ताकत को समर्पित दिन यानी मदर्स डे (10 मई) को लेकर उत्साहित हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी मातृत्व की भावना साझा करते हुए बताया कि मां बनना उनकी जिंदगी का खूबसूरत अहसास है।

सरकारी जॉब अलर्ट: असिस्टेंट ड्रग इंस्पेक्टर सहित 40 पदों पर भर्ती शुरू, 21 मई तक आवेदन का मौका

IANS | May 7, 2026 9:21 PM

तिरुवनंतपुरम, 7 मई (आईएएनएस)। सेंटर फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (सीएमडी) ने केरल सरकार के औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से संविदा के आधार पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके असिस्टेंट ड्रग इंस्पेक्टर (एडीआई) सहित कुल 40 पदों पर भर्ती के लिए योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भारत और इजिप्ट के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत, 2030 तक 12 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

IANS | May 7, 2026 9:08 PM

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। भारत और मिस्र (इजिप्ट) के बीच व्यापार और निवेश संबंध लगातार मजबूत होते जा रहे हैं। मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित बिजनेस डेलिगेशन मीटिंग में दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने व्यापार, निवेश, पर्यटन, ऊर्जा और फार्मास्युटिकल जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान दोनों देशों ने आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 12 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य भी दोहराया।

हाई पैकेज नौकरी का अवसर: कोचीन शिपयार्ड में सुपरवाइजर ट्रेनी पदों पर भर्ती जारी, तुरंत करें आवेदन

IANS | May 7, 2026 8:59 PM

तिरुवनंतपुरम, 7 मई (आईएएनएस)। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) ने सुपरवाइजर ट्रेनी (मैकेनिकल) और सुपरवाइजर ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के 1-1 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे हैं।

गर्मी में शरीर की ताजगी और संतुलन बनाए रखने में कारगर घड़े का पानी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

IANS | May 7, 2026 8:58 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। गर्मी के बढ़ते तापमान में शरीर को ठंडक, ताजगी और संतुलन बनाए रखने का सबसे आसान, कारगर और प्राकृतिक तरीका है मिट्टी के घड़े या मटके का पानी पीना। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि फ्रिज का ठंडा पानी अस्थायी राहत तो देता है, लेकिन मटके का पानी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद और सुरक्षित है। खास बात है कि इसका सेहत पर कोई नकारात्मक असर नहीं होता है।

आईपीएल: एलएसजी के सिर्फ 2 बल्लेबाज, जिन्होंने 'पावरप्ले' में लगाए अर्धशतक

IANS | May 7, 2026 8:55 PM

लखनऊ, 7 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श प्रचंड फॉर्म में नजर आए। मार्श ने गुरुवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ पावरप्ले के दौरान 24 गेंदों का सामना किया, जिसमें 58 रन कूटे। आईपीएल इतिहास में ऐसा चौथी बार है, जब एलएसजी की तरफ से किसी बल्लेबाज ने शुरुआती 6 ओवरों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अब तक सिर्फ 2 ही बल्लेबाज ऐसा कर सके हैं।