आईआईटी-धनबाद ने खोले नौकरी के द्वार, जूनियर रिसर्च फेलो पदों के लिए तुरंत करें आवेदन

IANS | May 7, 2026 6:02 PM

रांची, 7 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खान विद्यालय), आईआईटी/आईएसएम, धनबाद, ने एएनआरएफ परियोजना के तहत जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का प्रतीक : ओडिशा सीएम मोहन चरण माझी

IANS | May 7, 2026 5:58 PM

गांधीनगर, 7 मई (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया। इस मौके पर, उन्होंने भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करके गर्व और आशीर्वाद महसूस किया।

सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद, मालिक की नहीं हुई पहचान

IANS | May 7, 2026 5:48 PM

कोलकाता, 7 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने उस मोटरसाइकिल को गुरुवार दोपहर को बरामद कर लिया, जिसका इस्तेमाल इस जघन्य हत्याकांड में किया गया था। हालांकि, जांच अधिकारी हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और चार-पहिया वाहन के मालिकों की असली पहचान को लेकर अभी भी असमंजस में हैं।

आईपीएल में प्रोटोकॉल तोड़ने वालों पर सख्ती करेगा बीसीसीआई: देवजीत सैकिया

IANS | May 7, 2026 5:45 PM

गुवाहाटी, 7 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल टीमों और खिलाड़ियों के साथ बिना अनुमति घूम रहे लोगों पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने साफ कहा कि बोर्ड इस मामले को हल्के में नहीं ले रहा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भारत-वियतनाम साझेदारी से निर्यात, निवेश और विनिर्माण को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: उद्योग मंडल

IANS | May 7, 2026 5:44 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों को 'उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी' तक पहुंचाया गया है। राष्ट्रीय उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने गुरुवार को कहा कि इससे भारत को महत्वपूर्ण कच्चे संसाधनों तक बेहतर पहुंच मिलेगी और निर्यात, निवेश तथा सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि को लंबे समय में बड़ा लाभ होगा।

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज की बजाय आईपीएल 2026 को प्राथमिकता देंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी : रिपोर्ट

IANS | May 7, 2026 5:38 PM

सिडनी, 7 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी इस महीने के अंत में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के ऊपर आईपीएल 2026 को तरजीह देंगे। कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क कथित तौर पर इस सीरीज में नहीं खेलेंगे, क्योंकि सीरीज की तारीखें 31 मई को होने वाले आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले से टकरा रही हैं।

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का मौका, 15 मई आवेदन की अंतिम तारीख

IANS | May 7, 2026 5:32 PM

चंडीगढ़, 7 मई (आईएएनएस)। सरकारी यूनिवर्सिटी में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने नॉन-टीचिंग (गैर शिक्षण) के कुल तीन पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों में पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (जनसंपर्क अधिकारी) के 1, प्राइवेट सेक्रेटरी (निजी सचिव) के 1, और पर्सनल असिस्टेंट (व्यक्तिगत सहायक) के 1 पद शामिल हैं।

मात्र 90 रुपए ने बदल दी थी गिरिजा देवी की किस्मत, ऐसे बनीं 'ठुमरी की रानी'

IANS | May 7, 2026 5:25 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में गिरिजा देवी ने अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी आवाज में भारतीय संगीत की आत्मा बसती थी। ठुमरी को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाने वाली गिरिजा देवी ने उस समय संगीत की राह चुनी, जब समाज महिलाओं के मंच पर गाने को अच्छा नहीं मानता था। उन्होंने हर मुश्किल को पार करते हुए खुद को ऐसी ऊंचाई तक पहुंचाया कि लोग उन्हें 'ठुमरी की रानी' कहने लगे।

63 वर्ष में नौकरी का मौका: राइट्स ने व्यक्तिगत सलाहकार के 35 पदों पर निकाली वैकेंसी, 26 मई तक करें आवेदन

IANS | May 7, 2026 5:04 PM

चंडीगढ़, 7 मई (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स), लिमिडेट ने विभिन्न विभागों में व्यक्तिगत सलाहकार के कुल 35 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

श्रम संहिता: केंद्र ने श्रमिकों के लिए राष्ट्रव्यापी वार्षिक स्वास्थ्य जांच पहल शुरू की

IANS | May 7, 2026 4:44 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को 40 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी श्रमिकों के लिए राष्ट्रव्यापी वार्षिक स्वास्थ्य जांच पहल का शुभारंभ किया। यह देश के श्रमबल के लिए व्यावसायिक स्वास्थ्य देखभाल और सामाजिक सुरक्षा कवरेज को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।