आंखों को सुरक्षित रखने का आसान और प्रभावी तरीका, जानें 40 साल की उम्र के बाद नियमित आई टेस्ट क्यों है जरूरी?

IANS | May 7, 2026 3:13 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है आंख। हालांकि, गैजेट्स पर बढ़ती निर्भरता, सेहत को लेकर लापरवाही आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं। 40 साल की उम्र के बाद ये समस्याएं और भी बढ़ जाती है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट 40 साल की उम्र के बाद नियमित आई टेस्ट की सलाह देते हैं।

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

IANS | May 7, 2026 3:10 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। बाल और त्वचा के अलावा हमारे नाखून भी पर्सनैलिटी को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। नाखून साफ-सुथरे और चमकदार हों, तो प्रभाव अलग ही पड़ता है। हालांकि अक्सर देखा जाता है कि कई लोगों के नाखून थोड़े बढ़ते ही टूटने लगते हैं। कई बार लोग इसे सिर्फ छोटी-सी समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं जबकि वैज्ञानिकों के अनुसार, ये शरीर में पोषण की कमी, जरूरत से ज्यादा केमिकल के इस्तेमाल या नमी की कमी का संकेत हो सकते हैं। अगर सही देखभाल की जाए तो नाखूनों को दोबारा मजबूत और स्वस्थ बनाया जा सकता है।

जीपीएससी भर्ती 2026: नर्सिंग ऑफिसर सहित 27 पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी, 19 मई तक भरें फॉर्म

IANS | May 7, 2026 3:06 PM

गांधीनगर, 7 मई (आईएएनएस)। गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने विभिन्न विभागों में नर्सिंग ऑफिसर सहित कुल 27 पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचनाएं जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आर्चरी विश्व कप स्टेज 2: भारतीय महिला रिकर्व टीम कोरिया को हराकर फाइनल में पहुंची

IANS | May 7, 2026 3:05 PM

शंघाई, 7 मई (आईएएनएस)। भारतीय महिला रिकर्व टीम ने गुरुवार को यहां आर्चरी विश्व कप स्टेज 2 में 10 बार की ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर उलटफेर करते हुए पदक पक्का किया। हालांकि, धीरज बोम्मादेवरा, तरुणदीप राय और यशदीप संजय भोगे वाली पुरुष टीम बांग्लादेश से 2-6 से हारकर पहले ही राउंड में बाहर हो गई।

सम्राट ने मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए की जातीय संतुलन बनाने की कोशिश, आधी आबादी को मिली सरकार में भागीदारी

IANS | May 7, 2026 2:55 PM

पटना, 7 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया। सम्राट मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में 32 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडल विस्तार में जहां पुराने मंत्रिमंडल में शामिल कई सदस्यों को फिर से शामिल किया गया, वहीं कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।

'हैरान और दुखी हूं', विराट कोहली ने अमनप्रीत सिंह गिल के असामयिक निधन पर जताया शोक

IANS | May 7, 2026 2:47 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेल चुके मध्यम गति के तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का बुधवार को 36 साल की उम्र में चंडीगढ़ में निधन हो गया। अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर विराट कोहली, युवराज सिंह, और शिखर धवन जैसे क्रिकेटरों ने शोक जताया है।

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने स्वदेशी टाइप-IV सीएनजी सिलेंडरों के व्यावसायीकरण के लिए एनटीएफ एनर्जी सॉल्यूशंस के साथ समझौता किया

IANS | May 7, 2026 2:36 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत स्वच्छ ऊर्जा परिवहन को बढ़ावा देने, कार्बन उत्सर्जन को कम करने और स्वदेशी विनिर्माण को मजबूत करने के दृष्टिकोण के अनुरूप, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने "टाइप-IV सीएनजी सिलेंडर के व्यावसायीकरण के लिए विनिर्माण सुविधा की स्थापना" नामक परियोजना के लिए दिल्ली स्थित मेसर्स एनटीएफ एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है। यह जानकारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दी गई।

दुनिया जिस डिजिटल बदलाव को लागू करना चाहती है, वह भारत में पहले से ही हो रहा है: क्वालकॉम सीओओ

IANS | May 7, 2026 2:33 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस) क्वालकॉम के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) आकाश पालखीवाला ने गुरुवार को कहा कि भारत अब केवल टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए बड़ा उपभोक्ता बाजार नहीं रहा, बल्कि एआई-आधारित डिजिटल परिवर्तन का वैश्विक मॉडल बनकर उभरा है।

बीईएमएल में नौकरी का मौका: 18 एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती जारी, 14 मई आवेदन की आखिरी तारीख

IANS | May 7, 2026 2:29 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) ने एग्जीक्यूटिव के विभिन्न 18 पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्त पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से दिए गए समय सीमा के अंदर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और खस्ताहाल हुई : रिपोर्ट

IANS | May 7, 2026 2:17 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। ऑपरेशन सिंदूर ने 2026 में पाकिस्तान के आर्थिक संकट को और गहरा कर दिया। इसके कारण निवेशकों का भरोसा कम हुआ है। वहीं, पर्यटन, विमानन क्षेत्र और सैन्य निर्यात जैसे उभरते हुए क्षेत्रों पर आर्थिक दबाव बढ़ा है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।