भारत की औद्योगिक विकास दर अक्टूबर में 0.4 प्रतिशत रही
नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत की औद्योगिक विकास दर अक्टूबर में कम होकर 0.4 प्रतिशत रही है। इसकी वजह महीने के दौरान दशहरा, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों के कारण कार्यदिवसों की संख्या कम होना है। यह जानकारी सोमवार को सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से दी गई।