वाइस एडमिरल संजय साधु बने युद्धपोत उत्पादन के नए नियंत्रक, अशोक पंडित बोले- 'भारत माता की जय'
मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना के अधिकारी वाइस एडमिरल संजय साधु ने रविवार को औपचारिक रूप से नौसेना के युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण नियंत्रक का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर फिल्म निर्माता-निर्देशक और इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर यूनियन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने उन्हें बधाई दी।