जेन जी में बढ़ती एंग्जाइटी, जानें वैज्ञानिक कारण और समाधान
नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बदलती जीवनशैली, सोशल मीडिया की लगातार मौजूदगी और शिक्षा-नौकरी के दबाव ने आज के युवा मन को पहले से कहीं अधिक प्रभावित करना शुरू कर दिया है। भारत सहित कई देशों में जेन जी खासकर 25 साल से कम उम्र के युवाओं में चिंता और तनाव का स्तर पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है।