दिल्ली एमसीडी की 12 सीटों पर उपचुनाव: भाजपा-'आप' में कड़ी टक्कर, नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए
नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के 12 वार्डों में एमसीडी उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की आवाजाही देखी जा रही है। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है और परिणामों को लेकर राजनीतिक दलों में उत्सुकता बनी हुई है।