7 मई का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण की पंचमी तिथि, अभिजित के साथ विजय मुहूर्त का संयोग, नोट कर लें राहुकाल

IANS | May 6, 2026 8:51 AM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 7 मई (गुरुवार) को सूर्योदय के समय रहेगी। इस दिन पंचमी तिथि 10 बजकर 13 मिनट सुबह तक रहेगी। यानी उदयातिथि के हिसाब से पूरे दिन इसी तिथि का मान होगा। सनातन में यह दिन खास है क्योंकि अभिजित मुहूर्त और विजय मुहूर्त का संयोग बन रहा है, जो किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए उत्तम है।

'ममता बनर्जी का आचरण एक छोटी बच्ची जैसा', इस्तीफा न देने की जिद पर पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय का जवाब (एक्सक्लूसिव)

IANS | May 6, 2026 8:44 AM

कोलकाता, 6 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अड़ियल रवैये को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बंगाल में भाजपा के लंबे संघर्ष को याद किया और कहा कि उम्मीद जताई की नई सरकार राज्य को ऊपर लेकर जाएगी।

आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स और एसआरएच के बीच नंबर 1 बनने की टक्कर, क्या श्रेयस अय्यर लकी चार्म की टीम में वापसी कराएंगे?

IANS | May 6, 2026 8:16 AM

हैदराबाद, 6 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला बुधवार शाम 7:30 बजे से राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला जाएगा। इस मैच के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। पंजाब किंग्स अपना पहला स्थान बरकरार रखने के लिए, तो एसआरएच पंजाब को पीछे छोड़ पहला स्थान हासिल करने के लिए जोर लगाएगी।

पीएम मोदी ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के फैसले को सराहा, बोले- लोगों को मिलेगा त्वरित न्याय

IANS | May 6, 2026 8:09 AM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या में चार की वृद्धि को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैसले की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कैबिनेट निर्णय है।

अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार अभियान चलाता रहेगा : मार्को रुबियो

IANS | May 6, 2026 7:58 AM

वाशिंगटन, 6 मई (आईएएनएस)। अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में एक बड़ा नौसैनिक अभियान शुरू किया है। इसका मकसद वहां फंसे व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालना और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल व्यापार मार्गों में से एक पर फिर से आवाजाही शुरू कराना है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान पर आरोप लगाया कि वह पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को “बंधक” बनाकर बैठा है।

आईपीएल 2026: अंकतालिका में सीएसके को डीसी से आगे ले गए सैमसन, केएल राहुल के पास पहुंची ऑरेंज कैप

IANS | May 6, 2026 7:23 AM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में शुरू हुआ संजू सैमसन की बेहतरीन बल्लेबाजी का सफर आईपीएल 2026 में भी जारी है। मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ बेहतरीन पारी के दम पर सैमसन ने न सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को जीत दिलायी, बल्कि अंकतालिका में भी आगे ले गए।

'पश्चिम बंगाल के लिए परिवर्तन आवश्यक था', कोलकाता की जनता ने भी माना

IANS | May 6, 2026 12:02 AM

कोलकाता, 6 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर कोलकाता में जश्न का माहौल है। कई लोगों ने महिलाओं की सुरक्षा को एक प्रमुख चिंता के रूप में उजागर किया। आईएएनएस से बातचीत में आम लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

टीवीके को समर्थन के लिए तमिलनाडु कांग्रेस पर छोड़ा गया फैसला, केसी वेणुगोपाल ने किया स्पष्ट

IANS | May 5, 2026 11:41 PM

चेन्नई, 5 मई (आईएएनएस)। ऑल इंडिया कांग्रेस समिति (एआईसीसी) ने मंगलवार को कहा कि उसने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) को समर्थन देने पर अंतिम फैसला तमिलनाडु इकाई पर छोड़ दिया है। विजय ने राज्य में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है।

प्रधानमंत्री मोदी 11 मई को वडोदरा में सरदारधाम भवन का करेंगे उद्घाटन

IANS | May 5, 2026 11:30 PM

वडोदरा/गिर सोमनाथ, 5 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को गुजरात का दौरा करेंगे। वह गिर सोमनाथ और वडोदरा में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक, प्रशासनिक और सामुदायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरे को सुगम बनाने के लिए कई स्तरों पर तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री अपने दौरे की शुरुआत सोमनाथ मंदिर में दर्शन से करेंगे।

ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने से कोई संवैधानिक संकट पैदा नहीं होगा : हरीश साल्वे (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | May 5, 2026 11:14 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हालात पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने पर कोई संवैधानिक संकट पैदा नहीं होगा।