लीला सैमसन ने 9 साल की उम्र में चुना नृत्य का रास्ता, बचपन का फैसला बना जिंदगी की पहचान
मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। भारतीय शास्त्रीय नृत्य की दुनिया में लीला सैमसन एक ऐसा नाम है, जिन्होंने भरतनाट्यम को सिर्फ एक कला नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा बना लिया। उन्होंने बहुत छोटी उम्र में नृत्यांगना बनने की ठान ली थी। उनका यह फैसला आगे चलकर उनकी पहचान बन गया।