जेआरडी टाटा: बतौर इंटर्न टाटा ग्रुप में हुए थे शामिल, दशकों तक किया समूह का नेतृत्व
नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। जेआरडी टाटा यानी जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा को हमेशा भारत के औद्योगिक जगत में उनके अमूल्य योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने न सिर्फ भारत की पहली कमर्शियल एयरलाइन 'एयर इंडिया' की नींव रखी थी, बल्कि वे भारत के पहले कमर्शियल पायलट भी थे। उन्होंने टाटा ग्रुप को कई अहम क्षेत्रों जैसे एविएशन, होटल और स्टील में बढ़ाने में मदद की।