रांची वनडे : टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेगी टीम इंडिया, नहीं खेल रहे टेंबा बावुमा
रांची, 30 नवंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने रविवार को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन स्पिनर्स के साथ उतरी है, जबकि साउथ अफ्रीका ने 4 सीमर्स और एक स्पिनर को इस मुकाबले के लिए चुना है। केशव महाराज और टेंबा बावुमा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। बावुमा के स्थान पर एडेन मार्करम साउथ अफ्रीकी टीम की कमान संभाल रहे हैं।