भारतीय सेना में शामिल होने का मौका: सीएसबीओ के 190 पदों पर भर्ती जारी, 31 मई तक करें आवेदन

IANS | May 6, 2026 3:53 PM

पणजी, 6 मई (आईएएनएस)। देश की सेवा करने का जुनून रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार अवसर है। इंडियन आर्मी ने सीएसबीओ (सिविलियन स्विच बोर्ड ऑपरेटर), ग्रेड-II, ग्रुप 'सी' के कुल 190 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्तियों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में यूआर के 94, ईडब्ल्यूएस के 19, एससी के 22, एसटी के 12, और ओबीसी के 43 पद शामिल हैं।

झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी, विज्ञान में मुस्तफा, वाणिज्य में अजय व कृति और कला में छोटी कुमारी स्टेट टॉपर

IANS | May 6, 2026 3:48 PM

रांची, 6 मई (आईएएनएस)। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बुधवार को वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के तीनों संकायों (विज्ञान, कला और वाणिज्य) का परीक्षा परिणाम से घोषित कर दिया है। इस वर्ष के नतीजों में कला संकाय का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है, जहां सर्वाधिक 96.14 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।

बढ़ती लागत के बावजूद भी वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में मजबूत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की वृद्धि दर : फिक्की

IANS | May 6, 2026 3:48 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। बढ़ती लागत के बावजूद भी वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में भारत की मैन्युफैक्चरिंग वृद्धि दर मजबूत रहने की उम्मीद है। यह जानकारी बड़े और लघु एवं मध्यम उद्यम (एसएमई) पर किए गए फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के एक सर्वेक्षण में दी गई।

पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने और हमारा साथ देने के लिए वियतनाम का आभार: पीएम मोदी

IANS | May 6, 2026 3:27 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुई बर्बर आतंकी हमले की निंदा करने और विषम स्थिति में भारत का साथ देने के लिए वियतनाम का आभार जताया। राष्ट्रीय राजधानी स्थित हैदराबाद हाउस में एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने इन भावनाओं को अहम बताया। सुशासन, विरासत, विकास और साझा सांस्कृतिक मूल्यों को द्विपक्षीय संबंधों का आधार बताया।

आईसीसी टी20 रैंकिंग: अभिषेक और ईशान का दबदबा कायम, बांग्लादेश के खिलाड़ियों को हुआ फायदा

IANS | May 6, 2026 3:09 PM

दुबई, 6 मई (आईएएनएस)। आईसीसी ने टी20 की ताजा रैंकिंग जारी की है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शीर्ष पर बने हुए हैं। बांग्लादेश के खिलाड़ियों को ताजा रैंकिंग में फायदा हुआ है।

शाहजहांपुर: प्रेमी युगल ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, 7 मई को आनी थी लड़की की बारात

IANS | May 6, 2026 3:08 PM

लखनऊ, 6 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी से सिर्फ एक दिन पहले प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भारत का सर्विसेज पीएमआई अप्रैल में पांच महीनों के उच्चतम स्तर 58.8 पर रहा

IANS | May 6, 2026 3:06 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारत के सर्विसेज सेक्टर में गतिविधियां मजबूत बनी हुई है और इससे सर्विसेज पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अप्रैल में पांच महीनों के उच्चतम स्तर 58.8 पर पहुंच गया है। यह नवंबर 2025 के बाद सबसे अच्छा पीएमआई आंकड़ा है। यह जानकारी बुधवार को जारी हुए एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई डेटा में दी गई।

कोल इंडिया जॉब अलर्ट: 660 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर बंपर वैकेंसी, 12 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू

IANS | May 6, 2026 3:06 PM

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, सीआईएल ने अलग-अलग विभागों में मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) ई-1 ग्रेड के कुल 660 पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भारत के स्टील सेक्टर ने अप्रैल में मजबूत ग्रोथ बरकरार रखी: सरकार

IANS | May 6, 2026 3:01 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, भारत के स्टील सेक्टर ने अप्रैल में अपनी मजबूत ग्रोथ बरकरार रखी। कच्चे स्टील का उत्पादन 5.8 प्रतिशत बढ़कर 14.09 मिलियन टन हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 13.31 मिलियन टन था। इन्फ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी के चलते घरेलू मांग भी मजबूत बनी रही।

'सीएसके के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला गलत था, डीसी से लगातार हो रही गलतियां चिंताजनक': आरोन फिंच

IANS | May 6, 2026 2:47 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में मंगलवार की शाम दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मुकाबला खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने पटेल के इस फैसले की आलोचना की है।