आमजन की समस्याओं के समाधान पर निगरानी रखें जनपदों में तैनात पुलिस अधिकारीः मुख्यमंत्री योगी

IANS | December 1, 2025 1:06 PM

लखनऊ, 1 दिसंबर(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आए हर पीड़ित से स्वयं मुलाकात की, उनका प्रार्थना पत्र लिया और समस्याओं के निदान का आश्वासन किया। मुख्यमंत्री ने जनपद में तैनात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर समाधान पर विशेष जोर रहे। पुलिस से जुड़े मामलों में निष्पक्षता व पारदर्शिता पूर्वक कार्रवाई पर अधिकारी विशेष ध्यान दें।

आरबीआई रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कर सकता है कटौती : एचएसबीसी

IANS | December 1, 2025 1:02 PM

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। आगे कुछ समय के लिए मुद्रास्फीति टारगेट लेवल से कम बने रहने का अनुमान है इस बीच एचएसबीसी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट रिसर्च की ओर से सोमवार को कहा गया कि आरबीआई की ओर से रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की जाएगी। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) का रेपो रेट को लेकर फैसला 5 दिसंबर को आएगा।

सर्दियों में न करें आंखों पर टॉर्चर, आयुर्वेद में हैं नजर की कमजोरी दूर करने के प्रभावी उपाय

IANS | December 1, 2025 12:58 PM

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। सर्दियों का मौसम सिर्फ शरीर के लिए ही बचाव का समय नहीं होता है, बल्कि आंखों के लिए भी बहुत सेंसटिव समय होता है। सर्दियों में आंख में रुखेपन की शिकायत बहुत बढ़ जाती है और इससे आंखों का विजन भी प्रभावित होता है। ऐसे में शरीर के साथ-साथ आंखों की देखभाल करना भी जरूरी होता है।

प्रीमियर लीग : चेल्सी ने आर्सेनल को 1-1 से ड्रॉ पर रोका

IANS | December 1, 2025 12:50 PM

लंदन, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रीमियर लीग में आर्सेनल ने चेल्सी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। इस मुकाबले के शुरुआती आधे घंटे में चेल्सी ने दबदबा बनाए रखा। आर्सेनल होम टीम के लिए मुश्किलें खड़ी करती रहीं। इस दौरान ब्लूज ने कई मौके बनाए।

आईआरएफ ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ साझेदारी का रखा प्रस्ताव

IANS | December 1, 2025 12:25 PM

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। जेनेवा स्थित इंटरनेशनल रोड फेडरेशन (आईआरएफ) ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) के साथ साझेदारी का प्रस्ताव दिया है। सोमवार को की गई घोषणा के अनुसार, इस साझेदारी का उद्देश्य भारत में रोड सेफ्टी ऑडिट सर्टिफिकेशन के नेशनल फ्रेमवर्क को बेहतर बनाना है।

18वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र शुरू, नवनिर्वाचित विधायकों ने विकास के संकल्प दोहराए

IANS | December 1, 2025 11:51 AM

पटना, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। 18वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायक उत्साहित दिखे। इस अवसर पर बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार और संजय पासवान ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

पराजय की निराशा से बाहर आए विपक्ष और संसद के शीतकालीन सत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाए: पीएम मोदी

IANS | December 1, 2025 11:44 AM

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह सत्र केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र को तेज गति से प्रगति की ओर ले जाने की ऊर्जा देने वाला अवसर है।

मस्क की ये बात ट्रंप को नहीं आएगी रास, बोले-ट्रंप को टैरिफ पसंद हैं, एच1बी वीजा को लेकर दिया ये बड़ा बयान

IANS | December 1, 2025 11:36 AM

वॉशिंगटन, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एच-1बी वीजा प्रोग्राम में बदलाव और सख्त नियमों की घोषणा के बाद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का एक बयान सामने आया है, जो शायद ट्रंप को पसंद न आए. एलन मस्क अमेरिका में रह रहे भारतीयों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि भारतीय प्रवासियों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बहुत फायदा हुआ है। एक पॉडकास्ट में मस्क ने कहा कि भारतीय उद्यमियों को भारत में ही कंपनियां स्थापित करना चाहिए, क्योंकि भारत में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है।

भारत की मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री ने दर्ज करवाई शानदार बढ़त

IANS | December 1, 2025 11:34 AM

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत की मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री शानदार बढ़त का एक और दौर दर्ज करवाने में सफल रही और कुल नए ऑडर्स और आउटपुट ट्रेंड से अधिक रेट पर बढ़े। सोमवार को जारी एचएसबीसी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेसिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) नवंबर में 50.0 के न्यूट्रल मार्क और इसके लॉन्ग-रन एवरेज 54.2 से काफी ऊपर रहा।

सदन में ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए, शीतकालीन सत्र से पहले पीएम मोदी का संदेश

IANS | December 1, 2025 11:06 AM

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए साफ कहा कि संसद परिसर में ड्रामा करने की बहुत जगहें बाहर हैं, लेकिन सदन में हंगामे की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि सदन में ड्रामा नहीं डिलीवरी होनी चाहिए।