'इजरायल को भारतीय सेना के साथ अपने जुड़ाव पर गर्व है', ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच

IANS | May 7, 2026 4:32 PM

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। 'ऑपरेशन सिंदूर' के एक साल पूरे होने पर आईएएनएस के साथ खास बातचीत में मध्य-पश्चिम भारत में इजरायल के महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच ने भारतीय सेना के जज्बे की सराहना की और कहा कि इजरायल को भारतीय सेना के साथ अपने जुड़ाव पर गर्व है।

भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद सपाट बंद, सेंसेक्स 114 अंक गिरा

IANS | May 7, 2026 4:14 PM

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। अमेरिका-ईरान सीजफायर की उम्मीदों के बीच गुरुवार के कारोबारी सत्र में दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सपाट बंद हुए। दोनों प्रमुख सूचकांक सत्र की शुरुआत में ऊपर चढ़े थे, लेकिन बाद में फिसलकर अपने पिछले बंद भाव के करीब आ गए।

वैश्विक स्तर पर भारत में व्यापार के लिए सबसे अच्छे अवसर मौजूद : वॉलमार्ट प्रेसिडेंट

IANS | May 7, 2026 4:14 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। वॉलमार्ट के प्रेसिडेंट और सीईओ जॉन फर्नर ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत में व्यापार के लिए सबसे अच्छे अवसर मौजूद हैं। साथ ही, कहा कि कंपनी भारत से 40 अरब डॉलर से अधिक का सामान खरीद रही है।

जीपीएससी जॉब अलर्ट: जनरल मैनेजर सहित 11 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, 19 मई तक करें आवेदन

IANS | May 7, 2026 4:01 PM

गांधीनगर, 7 मई (आईएएनएस)। सिविल सेवक बनने की तैयारी करने के साथ रिक्तियां जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने जनरल मैनेजर सहित विभिन्न 11 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

पीएम नेतन्याहू बोले-हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार, अमेरिका और इजरायल के लक्ष्य एक हैं

IANS | May 7, 2026 3:56 PM

तेल अवीव, 7 मई (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका के बीच लड़ाई खत्म करने के लिए दोनों तरफ से कूटनीतिक प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच दावा किया जा रहा था कि ईरान के साथ सुलह के लिए अमेरिका की ओर से उठाए जा रहे कदमों से इजरायल हैरत में है। हालांकि, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस तरह के सभी दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह पूरा सहयोग सुनिश्चित करने के लिए लगभग रोजाना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संपर्क में हैं।

भारत फोर्ज का मुनाफा वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत गिरा

IANS | May 7, 2026 3:37 PM

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। ऑटोमोबाइल कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी भारत फोर्ज ने गुरुवार को वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही ने नतीजे जारी किए। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 17.4 प्रतिशत गिरकर 233.44 करोड़ रुपए रह गया है।

ऑपरेशन सिंदूरः समुद्र में तैनात थे युद्धपोत,पनडुब्बियां व विमान युक्त कैरियर बैटल ग्रुप

IANS | May 7, 2026 3:34 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने गुरुवार को बताया कि पिछले वर्ष 6-7 मई की रात नौसेना के जवानों ने भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के साथ मिलकर ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादी ढांचों पर प्रिसीजन स्ट्राइक में भाग लिया। इस स्ट्राइक ने तीनों सेनाओं के संयुक्त अभियान की भावना को और मजबूत किया। जैसे-जैसे अभियान आगे बढ़ा, भारतीय नौसेना की अग्रिम तैनाती ने पाकिस्तान की नौसैनिक और वायु इकाइयों को रक्षात्मक स्थिति में जाने के लिए मजबूर कर दिया। वे मुख्यत बंदरगाहों तक सीमित रहीं या अपने तट के निकट ही संचालित होती रहीं।

भारत की स्कूली शिक्षा व्यवस्था के लिए नीति आयोग ने जारी किया विस्तृत पॉलिसी रोडमैप

IANS | May 7, 2026 3:28 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। नीति आयोग ने एक पॉलिसी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें भारत की स्कूली शिक्षा व्यवस्था का पिछले एक दशक का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। इस रिपोर्ट में पहुंच और नामांकन, बुनियादी ढांचा, समानता और समावेशन, तथा सीखने के परिणाम जैसे प्रमुख पहलुओं का अध्ययन किया गया है। यह घोषणा गुरुवार को की गई।

विदेश मंत्री जयशंकर ने सूरीनाम के शीर्ष नेतृत्व से की बात, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर दिया जोर

IANS | May 7, 2026 3:27 PM

पारामारिबो, 7 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर फिलहाल सूरीनाम दौरे पर हैं। सूरीनाम के दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर ने दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए दक्षिण अमेरिकी देश के शीर्ष नेतृत्व और दूसरे अधिकारियों के साथ कई बार बातचीत की।

48 घंटों में ही ठप हुआ ट्रंप का प्रोजेक्ट फ्रीडम, होर्मुज में फंसे 1600 जहाज

IANS | May 7, 2026 3:23 PM

सियोल, 7 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों के ट्रांजिट के लिए प्रोजेक्ट फ्रीडम की शुरुआत की थी। हालांकि, अमेरिकी मीडिया ने बताया कि होर्मुज में 1600 के करीब जहाज फंसे हुए हैं और ट्रंप का प्रोजेक्ट फ्रीडम 48 घंटे तक ही टिक पाया।