63 वर्ष में नौकरी का मौका: राइट्स ने व्यक्तिगत सलाहकार के 35 पदों पर निकाली वैकेंसी, 26 मई तक करें आवेदन

 63 वर्ष में नौकरी का मौका: राइट्स ने व्यक्तिगत सलाहकार के 35 पदों पर निकाली वैकेंसी, 26 मई तक करें आवेदन

चंडीगढ़, 7 मई (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स), लिमिडेट ने विभिन्न विभागों में व्यक्तिगत सलाहकार के कुल 35 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

राइट्स लिमिटेड ने व्यक्तिगत सलाहकार के जिन 35 पदों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें चीफ रेजिडेंट इंजीनियर/वायडक्ट के 1, सीनियर भू-तकनीकी विशेषज्ञ के 1, डिप्टी चीफ डिजाइन विशेषज्ञ (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) के 1, डिप्टी चीफ डिजाइन विशेषज्ञ (इलेक्ट्रिकल) के 1, भूविज्ञानी के 1, भू-तकनीकी विशेषज्ञ के 1, प्रोजेक्ट इंजीनियर (कट एंड कवर) के 1, सीनियर अनुबंध विशेषज्ञ के 1, सीनियर गुणवत्ता नियंत्रण एवं बिलिंग विशेषज्ञ के 1, सीनियर निवासी इंजीनियर/इलेक्ट्रिकल के 2, सीनियर निवासी इंजीनियर/विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के 1, सीनियर निवासी इंजीनियर/इलेक्ट्रिकल (सामान्य सेवाएं) के 1, गुणवत्ता नियंत्रण एवं बिलिंग इंजीनियर के 1, ड्राइंग एवं डिजाइन इंजीनियर/इलेक्ट्रिकल के 1, ड्राइंग एवं डिजाइन इंजीनियर/विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के 1, योजना एवं खरीद इंजीनियर के 2, सेक्शन इंजीनियर/सिविल (पुल) के 2, डिजाइन इंजीनियर/सिविल के 4, सेक्शन इंजीनियर/विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के 2, सेक्शन इंजीनियर/सिविल के 5, सेक्शन इंजीनियर/इलेक्ट्रिकल के 1, सीनियर डिजाइन विशेषज्ञ/सिविल के 2, और सीनियर गुणवत्ता आकलन/क्यूसी विशेषज्ञ के 1 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार ग्रजुएशन, डिप्लोमा, एमएससी या एमटेक होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 63 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन पत्रों की जांच, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 40,000 से 1,30,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले राइट्स लिमिडेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम